Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी से 16 सवाल पूछे

$
0
0
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवालने गुजरात दौरे के तीसरे दिन गुजरात में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकारसे 16 सवाल पूछे। केजरीवाल ने करप्शन से लेकर विकास के मुद्द पर मोदी को घेरा।

केजरीवाल के सवाल
1-किसान आपकी सरकार से दुखी है। हाल में 800 किसान आत्मह्त्या कर चुके हैं। बिजली के कनेक्शन के लिए 4 लाख किसानों ने कई साल से अप्लाई किया है, तो बिजली कहां से दे दी।
2-कौड़ियों के भाव जमीन दी जी रही है औऱ बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है। अदानी और अंबानी को आप सस्ते दामों पर जमीन दे रहे हैं।
3-कच्छ के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कच्छ के किसानों को आपने जमीनों से निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस किय़ा है।
4-आपके पास कितने हेलीकॉप्टर हैं। आप किसके हेलीकॉप्टर से घूमते हैं।
5-दो दिन से हम लोग औऱ हमारे साथी गुजरात में घूम रहे हैं। हम लोग इसलिए आए थे क्योंकि पिछले एक साल से मोदी जी औऱ मीडिया के कुछ लोग कह रहे हैं कि यहां विकास हो गया, भ्रष्टाचार नहीं है किसान खुश हैं।
6-आपके शासन काल में कृषि उत्पादन मे कमी आई है। तो किस आधार पर आप कह रहे हैं कि कृषि दर 121 पर्सेंट से बढ़ रही है।
7-आप दावा करते है कि गुजरात में भ्रष्टाचार खत्म किया है। लेकिन गांवों और नगरों में छोटे कामों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है।
8- बाबू बुखारिया और पुरुषोत्तम सोलंकी जैसे दागी मंत्री सरकार का हिस्सा कैसे बने हुए हैं। ये नेता भ्रष्ट हैं और इनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं। बाबू भाई बोखारिया और सोलंकी आज भी आपके मंत्रिमंडल में हैं। क्या गुजरात में और कोई ईमानदार नहीं मिला मंत्री बनाने को।
9-अंबानी के दामाद को भी आपने मंत्री बना दिया।
10-युवाओं को ठेके की नौकरी पर रखकर शोषण किया जा रहा है। 5300 रुपये हर महीने क्यों देते हैं।
11-अच्छी शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन गुजरात के स्कूलों के हाल बुरे हैं।
12-मोदी सरकार ने सोलर पावर सस्ते दामों पर बेच दिए।
13-मोदी कहते हैं कि गुजरात में भ्रष्टाचार नहीं है लेकिन लोगों से बात करके हमें पता चला कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं।
14-हम मोदी से पूछना चाहते हैं कि क्या वो केजी बेसिन से निकली गैस के दाम बढ़ाएंगे।
15-छोटे उद्योगों को बंद किया गया है। ये किस तरह का विकास है।
16- कच्छ के किसानों की जमीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट क्यों गई सरकार।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>