Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

INS कोलकाता युद्धपोत में धमाका

$
0
0
INS कोलकाता युद्धपोत में धमाका हुआ है। इस हादसे में नौसेना के एक कमांडर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि धमाका मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड पर हुआ है। धमाके से युद्धपोत में आग लग गई। आग के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। गैस के रिसाव से कुछ अफसर बेहोश हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। INS कोलकाता जून के महीने में नेवी में शामिल होनेवाला था। 

इस घटना को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि यूपीए सरकार ने नौसेना की अनदेखी की है। उन्होंने एक बार फिर रक्षा मंत्री एके एंटनी के इस्तीफे की मांग की है। 

गौर हो कि कुछ ही दिनों पहले मुंबई बंदरगाह के नजदीक हादसे का शिकार हुई भारतीय पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न हादसे में नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद दुर्घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सरकार ने भी उनका इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया था। पिछले सात महीने में भारतीय नौसेना के दस युद्धपोत और तीन पनडुब्बियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। 





Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles