पार्टी की कार्यप्रणाली से नाखुश झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी। मुर्मू ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने झामुमो छोड़ने का फैसला किया है। मैं पार्टी के कामकाज से खुश नहीं हूं। कुछ लोग पार्टी को चला रहे हैं और मैं खुद को इसमें दरकिनार महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मैं पार्टी में खुद को सहज महसूस नहीं कर रहा हूं।"
झामुमो में सूत्रों के मुताबिक, मुर्मू लोकसभा चुनाव में राजमहल सीट से टिकट मिलने की उम्मीद में थे, लेकिन पार्टी ने वहां से किसी और को खड़ा करने का फैसला ले लिया। मुर्मू राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं और वर्ष 2004 से 2009 तक लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "विभन्न दलों से पेशकश है। मैं सोच विचार के बाद चुनाव लड़ने का फैसला लूंगा।"