समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगरा सिटी लोकसभा सीट से प्रत्याशी सारिका बघेल और उनके पति देवेंद्र बघेल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें सपा अध्यक्ष को उम्रदराज बताने के कारण निलंबित किया गया है। सपा के महासचिव राम गोपाल यादव ने आगरा सिटी लोकसभा सीट से नए प्रत्याशी महाराज सिंह धांगड़ के नाम की घोषणा की।
देवेंद्र बघेल शुक्रवार दोपहर यातायात पुलिस के कार्यालय गए थे, जहां अधिकारियों से बहस के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बारे में आपत्तिजनक बात कही। इस घटना के कुछ घंटों के भीतर ही राम गोपाल यादव ने बघेल दंपति को पार्टी से निष्कासित कर दिया और आगरा सिटी लोकसभा सीट से नए प्रत्याशी की घोषणा की।