Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

मोदी बिहार के 102 स्थानों पर लोगों से होंगे मुखातिब

$
0
0

modi video conferencing
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को 'चाय पर चर्चा'कार्यक्रम के तहत वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिये अहमदाबाद से बिहार के 102 स्थानों पर लोगों से सीधे जुड़ेंगे। चर्चा का मुख्य विषय 'महिला सशक्तिकरण'रखा गया है। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडे ने शनिवार को बताया कि मोदी इस कार्यक्रम के जरिये बिहार के 102 स्थानों पर लोगों से मुखातिब होंगे। कई स्थानों पर लोग उनसे सीधे मुखातिब हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मोदी पिछली बार 'चाय पर चर्चा'कार्यक्रम के जरिये बिहार के 36 स्थानों पर लोगों से मुखातिब हुए थे। पांडे के मुतबिक यह कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा। इस बार चर्चा का मुख्य विषय महिला सशक्तीकरण होगा तथा कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी अधिक होगी। कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>