Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (08 मार्च )

स्वरोजगार से आत्म निर्भरता की ओर बढ़ते कदम
अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर श्रमिक महिलांए अवगत हुए योजनाओं से

श्रम कल्याण केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगारमुखी बनाएं जाने हेतु विभिन्न विधाओं मंें प्रशिक्षित किया जा रहा है। विदिशा शहर के सुभाष नगर में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र की प्रशिक्षिका श्रीमती प्रीति पाण्डे के द्वारा महिलाओ को निःशुल्क प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्म निर्भर बन सकें। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर केन्द्र में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षिका श्रीमती मधुबाला सुमन के द्वारा कम समय में अपने सौन्दर्य को नया लुक केैसे दिया जायें की प्रायोगिक जानकारियां दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे भी इस विधा में अपने आप को जोड़कर आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रमिक महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृृत जानकारी श्रम कल्याण केन्द्र के माध्यम से दी गई वही उनके मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यतः चैयर रेस, अंताक्षरी के अलावा समाज में महिलाओं की महत्ती भूमिका पर भी विचार विमर्श इस दौरान संबंधितों के द्वारा व्यक्त किए गए। आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृृषि उपज मंडी समिति विदिशा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रीता दांगी ने श्रम कल्याण केन्द्र के माध्यम से महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। केन्द्र के माध्यम से जिन विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्हेें अपने रोजगार से जोड़कर हम अपना एवं अपने परिवार को आर्थिक रूप से सबल बना सकते है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>