Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

स्विस ओपन बैडमिंटन : सायना क्वार्टर फाइनल में पहुचीं

$
0
0

saina nehwal
भारत की सायना नेहवाल जहां जारी 125,000 डॉलर इनामी स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। सायना ने गुरुवार (भारतीय समयानुसार देर रात) खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस की साशिना विग्नेस वारान को 34 मिनट में 21-7, 21-13 से हराया। साशिना के खिलाफ सायना की यह लगातार तीसरी जीत है।

स्विस ओपन खिताब दो बार जीत चुकीं सायना को अब क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन चीन की यिहान वांग से भिड़ेंगी। विश्व की आठवीं वरीय खिलाड़ी सायना के खिलाफ वांग का हार-जीत का रिकार्ड 6-1 का है लेकिन अंतिम बार दोनों की भिडं़त में सायना विजयी रही थीं।

भारत की महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष एकल खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को कश्यप का सामना चीनी ताइपे के तेन चेन चोउ से होगा, जिन्होंने भारत के आनंद पवार को हराया। इसी तरह सिंधु का सामना विश्व की दूसरली वरीय खिलाड़ी चीन की शिजियान वांग से होगा। वांग और सिंधु के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही बार सिंधु की जीत हुई है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>