Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

'आप का भ्रष्टाचार विरोधी लक्ष्य कठिन'

$
0
0

arvind kejriwal aap
अमेरिका के एक राजनीति विज्ञानी का कहना है कि भारतीय राजनीतिक व्यवस्था से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का आम आदमी पार्टी (आप) का लक्ष्य हासिल हो पाना कठिन है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कड़े कानूनों की जरूरत होती है और केवल एक सरकार बना लेने से भ्रष्टाचार खत्म होने की संभावना नहीं है। वर्जीनिया विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर जॉन इकेवेरी-गेंट ने सोमवार शाम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में "अर्थव्यवस्था, व्यापार और भारत के 2014 के चुनाव"विषय पर अपने विचार प्रकट किए। 


श्रोताओं के समक्ष प्रोफेसर ने कहा कि सभी का यही सवाल है कि क्या आप का झाड़ू देश से भ्रष्टाचार का अंत कर देगा? लेकिन केवल एक सरकार बना लेने से आप भ्रष्टाचार का अंत नहीं कर सकती है। 



उन्होंने कहा कि भले ही आप ने दिल्ली विधानसभा में जीत हासिल कर सरकार बना ली है, लेकिन आम चुनाव में उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाह रहेगी। निजी तौर पर मेरा मानना है कि वे 50 से अधिक सीटें नहीं जीत सकते हैं। इकेवेरी-गेंट को भारत की खंडित राजनीति का विशेषज्ञ माना जाता है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>