झारखंड के गढ़वा जिले के भूमिपुर गांव में माओवादियों से अलग हुए 12-15 सदस्यों वाले एक समूह के साथ मंगलवार को हुई एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने बताया कि समूह के सदस्यों के गांव के पास खेत्रवरपहाड़ में मौजूद होने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस तड़के मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ करीब दो घंटे तक चली।
पुलिसकर्मी अब्दुल सतार इस मुठभेड़ में घायल हो गए और उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी अभियान के दौरान खून के धब्बे मिले जो कि इस बात का संकेत है कि माओवादी भी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस माओवादियों के अलग हुए समूह की पहचान का पता लगा रही है।