बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने झारखंड के गुमला में रैली को संबोधित किया। मोदी ने झारखंड के लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस बार मोदी के निशाने पर आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव भी थे।
मोदी ने कहा कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया है। इसके अलावा आज मोदी की तीन और रैलियां हैं। मोदी आज बिहार के सासाराम और गया में भी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी ने कहा कि 2014 में 14 के 14 लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने की प्रार्थना करता हूं। ये वीरों की भूमि है, बलिदानियों की भूमि है, ये समाजसेवकों की भूमि है। आज माओवादियों ने लोकतंत्र को ललकारा है। आज की सभा में लोकतंत्र का उदाहरण आपने दिखा दिया। हमारी धरती को खून से रंग से नहीं विकास के रंग से रंगने की ज़रूरत है। हमारा कहना है कि माओवादियों के हाथ में बंदूक नहीं हल हो और पढ़ लिखकर हाथ में कलम आए।
मोदी ने कहा कि झारखंड कैसे प्रगति करे इसका फ़ैसला करने का हक वाजपेयी जी ने हमारे हाथ में दिया। कांग्रेस सरकार ने आपकी एक नहीं सुनी। लेकिन आप मत भुलाना कि पंडित नेहरू ने झारखंड की मांग का मजाक उड़ाया था। अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम शक्तिशाली झारखंड बनाएं। लालू यादव पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि बगल में बिहार में ऐसा नेता बैठे हैं जो कहते थे कि झारखंड हमारी लाश पर बनेगा अगर दिल्ली की सरकार में दम हो तो झारखंड बनाकर देखे।