Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार : बुधवार को मोदी की 2 चुनावी सभा आज

$
0
0

narendra modi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी बुधवार को बिहार के नवादा और बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी के आगमन को लेकर दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भाजपा के बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि मोदी अपराह्न लगभग 1.30 बजे गया हवाईअड्डा पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर से नवादा रवाना होंगे। नवादा में आईआईटी मैदान में ढाई बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वह बक्सर के लिए रवाना होंगे, जहां एयरपोर्ट मैदान में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करंेगे। 

नवादा से पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह जबकि बक्सर से भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे भाजपा के उम्मीदवार हैं। इससे पहले 27 मार्च को भी मोदी ने बिहार के गया और सासाराम में दो चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>