Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

ओडिशा : सोनिया गांधी ने भूमि सुधार का मुद्दा उठाया

$
0
0

sonia in odisha
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को ओडिशा के खरियार नुआपाड़ा जिले में एक चुनावी रैली में भूमि सुधार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बिना किसी सबूत के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने सदैव आम आदमी, खास कर दलितों, गरीबों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ी है।"

गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कोष का राज्य की बीजू जनता दल सरकार ने ओडिशा में सही इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने गरीबी के मुद्दे के लिए लड़ाई का आह्वान किया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को उद्धृत करते हुए सोनिया ने कहा, "हमने हर किसी को अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, दवाएं और इलाज मुहैया कराने का वादा किया है।"उन्होंने का कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने 10 वर्षो के शासन के दौरान लोगों के विकास के लिए काम किया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>