Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

फाग गा रहे कांग्रेस-भाजपा के नेता : शरद यादव

$
0
0

sharad yadav in patna
जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव प्रचार में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि देश की दो बड़ी पार्टियों के नेता फाग (होली गीत) गा रहे हैं। पटना में जद (यू) कार्यालय में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "देश में आज ऐसा वातावरण बना हुआ है जहां झूठ का आडंबर या झूठ के बादल छाए हुए हैं। देश की दो पार्टियां होली का फाग गाकर मतदाताओं को भ्रम में डालना चाह रहे हैं।" 

उन्होंने भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा, "भाजपा के एक महानुभाव तो पूरे देश में घूम-घूमकर समस्याओं के समाधान के विषय में ऐसे कह रहे हैं, जैसे उनके पास कोई जादुई छड़ी है जिसे घुमाएंगे और समस्या खत्म हो जाएगी।" 

यादव ने कहा कि देश एक व्यक्ति से नहीं चल सकता, सभी को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने भाजपा के नारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नारे ऐसे दिए जा रहे हैं जो 'बांझ'साबित होंगे।  मीडिया द्वारा किए जा रहे मत सर्वेक्षणों को पैसे के दम पर कराया गया प्रायोजित सर्वेक्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए कानून बनना चाहिए। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>