Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

माकपा को वोट, यानी भाजपा की मदद : राहुल गांधी

$
0
0

rahul gandhi in keral
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केरल में कहा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को वोट देने का मतलब भाजपा की मदद करना है। राहुल ने केरल में मुख्य विपक्षी माकपा की आलोचना की। राहुल ने कहा, "राष्ट्रीय राजनीति में माकपा की कोई भूमिका नहीं रह गई है इसलिए यहां माकपा को वोट देने का मतलब भाजपा की मदद करना होगा।"

राहुल मालेगांव से यहां हेलीकाप्टर से पहुंचे। गर्मी के बावजूद 10,000 से ज्यादा लोग घंटों उनके इंतजार में जमे रहे। मुख्यमंत्री ओमन चांडी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी. एम. सुधीरन और कासारगोडे से कांग्रेस के प्रत्याशी टी. सिद्दीकी उनके साथ थे। राहुल ने अपने भाषण में ज्यादा समय माकपा की आलोचना में बिताया।

उन्होंने कहा, "राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।"एक समाज को आगे बढ़ने के लिए समृद्धि और स्वच्छता के बीच संतुलन होना चाहिए और कांग्रेस एवं उसके नेता वर्षो से जैसा किया जाना चाहिए वैसे ही करते आए हैं।

राहुल को केरल में तीन और सभाएं करनी हैं। वे इदुक्की और चेनगन्निउर जाएंगे और राजधानी के अट्टिनगल में आखिरी सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। केरल में 20 लोकसभा सीटों के लिए 10 अप्रैल को मतदान होंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>