Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राहुल ने भाजपा के घोषणा-पत्र पर उठाए सवाल

$
0
0

rahul in sirsa
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक घोषणा-पत्र जारी करने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असफलता पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को तीखे प्रहार किए। राहुल गांधी ने रविवार को हरियाणा के सिरसा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनावी जनसभाएं की और कहा कि भाजपा सिर्फ हवाई गुब्बारे फुला रही है, जो जल्द ही फूट जाएंगे। राहुल ने सिरसा में एक चुनावी रैली में कहा, "भाजपा अपना घोषणा-पत्र तक जारी नहीं कर पा रही, जबकि दो दिनों में मतदान शुरू होने वाले हैं। उनके पास आपके लिए अब तक कोई घोषणा-पत्र नहीं है।"

सिरसा से कांग्रेस ने अपने मौजूदा सांसद अशोक तंवर को ही दोबारा मैदान में उतारा है। भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने राहुल के काफी करीब रहकर काम किया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र तैयार करने से पहले समाज के हर वर्ग से राय ली और उसके बाद ही जारी किया। राहुल ने कहा, "भाजपा ने 2004 'इंडिया शाइनिंग'का गुब्बारा उड़ाया था जो कि फूट गया। 2009 में भी उनके गुब्बारे की हवा निकल गई। अब उन्होंने गुजरात मॉडल नामक गुब्बारे में गैस भरी है। उनका यह गुब्बारा भी फट जाएगा।"राहुल ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रचारित गुजरात के विकास मॉडल की दूसरे राज्यों को कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर प्रहार किया और कहा, "हरियाणा कई मायनों में गुजरात से आगे है। हरियाणा को गुजरात के विकास मॉडल की कोई जरूरत नहीं है। हरियाणा मॉडल विकास का सबसे अच्छा मॉडल है।"रविवार को ही दिल्ली में भी एक चुनावी रैली में राहुल ने भाजपा द्वारा घोषणा-पत्र जारी करने में देरी पर भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला किया।

राहुल ने कहा, "हमने पहले छह महीने तक समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से राय ली फिर अपना घोषणा-पत्र तैयार किया। भाजपा ने अब तक अपना घोषणा-पत्र क्यों नहीं जारी किया। उन्हें इसके लिए जनता से पूछने की कोई जरूरत ही महसूस नहीं होती, क्योंकि उनका मानना है कि सिर्फ एक व्यक्ति (मोदी) ही सही और गलत के बारे में सोच सकता है।"राहुल ने एक वर्ष पुरानी आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में आप को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया, क्योंकि हमें लगा कि आप को जनता ने अपना समर्थन दिया है। "लेकिन वे सरकार चलाने से ही भाग गए।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>