Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

प्रदेष सरकार को धमकी देना बंद करे धूमलः वीरभद्र

$
0
0
virbhadr singh
शिमला, 08 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा)।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की आलोचना करते हुए कहा है कि किस आधार पर प्रदेष सरकार को सत्ता से बाहर करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली अभी बहुत दूर है और धूमल का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि धूमल के इस बयान से उनकी तानाषाही झलकती है। 

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इंदौरा, बराडां, कमनाला, आदि में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हकूमत किसी व्यक्ति की नहीं होती, संगठन की होती है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपने आपको आज इस प्रकार प्रचारित करने में जुटे हैं मानो वहां देष की हकूमत के लिए कोई भगवान व्यक्ति का रूप लेकर आए हंै। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भगवान नहीं हो सकता और मोदी कोई इतना बड़ा व्यक्तित्व भी नहीं हैं कि उनके पास देष की सभी समस्याओं का तुरन्त हल हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समस्याओं का हल सबकी राय से होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी कोई बहुत बड़ी तोप नहीं है वे दो बार चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल आ चुके हैं और दोनों ही बार उन्हें यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा क्योंकि दोनों ही बार प्रदेष में दो तिहाई बहुमत से उनके नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनीं। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस समय धूमल पूरी तरह बौखलाए हुए हैं और इसके चलते अनाप-षनाप ब्यानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देष में तानाषाही नहीं चलती, लोकतांत्रिक व्यवस्था और भारतीय संविधान के अनुसार सरकारें चलती हैं। उन्होंने कहा कि धूमल में षिश्टाचार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेष के विकास की चर्चा करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार षिक्षा के क्षेत्र में श्रेश्ठ कार्य कर रही है।  टांडा में सुपर सपेषलटी अस्पताल खोला गया है, कांगड़ा में ही सैंट्रल युनिवर्सिटी खोली गई है तथा प्रदेष में तीन मेडिकल काॅलेज और खोले जा रहे हैं जबकि मण्डी जिला के नैरचैक में एक मेडिकल काॅलेज बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने एक आई आई टी  और एक ट्रिपल आई टी देकर प्रदेष को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि षिक्षित समाज ही आगे बढ़ सकता है। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याषी चन्द्र कुमार को एक अच्छे नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री और सांसद रहते हुए प्रदेष के विकास कार्यों में रूचि रखी और सांसद बनकर वे इस क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी देष के प्रधानमत्रंी नहीं बन पाएंगे और केन्द्र में यूपीए की ही सरकार बनेगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याषी श्री चन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान केन्द्र तथा प्रदेष सरकार ने कांगड़ा में विकास की गति को तेज किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन्हें भारी मतों से जिताएं ताकि समूचे कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का विकास और तेज किया जा सके।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>