Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सीताशरण शर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बने

$
0
0

madhy pradesh assembly
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सीताशरण शर्मा को सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। शर्मा के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रखा और संसदीय कार्यमंत्री सहित पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने इसका समर्थन किया। चौदहवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन शेष रह गए विधायकों को प्रोटेम स्पीकर के.डी. देशमुख ने शपथ दिलाई। उसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने अध्यक्ष के लिए शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति बनी। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया। 

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान सहित सत्ता और विपक्ष के सदस्य शर्मा को उनकी आसंदी (कुर्सी) तक ले गए। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि शर्मा इस सदन के स्वाभाविक नेता हैं। उनके नाम पर सत्तापक्ष के साथ विपक्षी दल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी व निर्दलीय विधायक सहमत थे। 

चौहान ने आगे कहा कि विधानसभा सिर्फ भवन नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र का मंदिर है। शर्मा के संसदीय ज्ञान और उनकी निष्पक्षता पर किसी को संदेह नहीं है।  इसके अलावा कांग्रेस के विधायक सत्यदेव कटारे ने शर्मा से विपक्ष को भी पूरा संरक्षण मिलने की उम्मीद जताई। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि वे तय परंपराओं का पालन करते हुए सभी को अपना संरक्षण देंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>