Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

वीके सिंह ने लगाया बूथ कैप्चर करने का आरोप

$
0
0
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीके सिंह ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर धौलाना में बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाया जबकि इसी पार्टी के दो नेताओं ने खोड़ा में भाजपा के एजेंट को धमकाया। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट चुनाव आयोग को दे दी गई है। करीब 50,000 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं था। कई लोग पहचान और आवासीय सबूत के साथ कतार में देखे गए।

हिंडन एअर फोर्स स्टेशन के करीब 3000 रक्षाकर्मी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मतदान से वंचित रहे। अदालत ने कहा था कि रक्षाकर्मियों को जहां वे तैनात होंगे वहीं मतदान करने दिया जाए। इन दोनों मामलों की रिपोर्ट भी आयोग को दी गई है। पूर्व सेनाध्यक्ष ने मतदान समाप्त होने के बाद कविनगर स्थित कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सपा नेता बिंटा यादव और राजपाल यादव ने उनकी पार्टी के एजेंट अमर चंद ठेकेदार को धमकी दी।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>