Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

मुलायम 'डिरेल'हो गए हैं : लालू प्रसाद

$
0
0

lalu prasad yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक विवादास्पद बयान देने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को अपनी टिप्पणी में कहा कि मुलायम सिंह डिरेल (पटरी से उतर गए) हो गए हैं। चुनाव प्रचार के लिए पटना से रवाना होने के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह का यह बयान बकवास है, मुलायम डिरेल हो गए हैं।" 

उन्होंने दुष्कर्मियों को फांसी की सजा को सही ठहराते हुए कहा,"मुलायम को यह नहीं पता होगा कि उनके बयान का क्या प्रभाव पड़ेगा?" बिहार में प्रथम चरण के चुनाव के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार की जिन छह सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ है, वहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की स्थिति मजबूत है। 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सपा के अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लड़कों को फांसी की सजा देना सही नहीं है। लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। मुंबई में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने का उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि केन्द्र में सत्ता में आने के बाद ऐसे कानून में बदलाव का प्रयास करेंगे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>