Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस को चुनाव के वक्त याद आते हैं गरीब : मोदी

$
0
0

modi rally
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसे सिर्फ चुनाव के वक्त गरीबों की याद आती है। बालासोर में रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, "कुछ लोगों के लिए गरीबी पर्यटन की तरह है। जिस तरह लोग ताजमहल, बद्रीनाथ, केदारनाथ की यात्रा करते हैं, उसी तरह कुछ लोग झोपड़ियों में जा कर गरीबी देखते हैं। वे अकेले नहीं बल्कि मीडिया के साथ जाते हैं। वे गरीबों का खाना खाते हैं ताकि अच्छी फोटो ली जा सके।"

मोदी ने कहा, "जब चुनाव आता है, कांग्रेस पार्टी गरीबों के बारे में बात करना शुरू कर देती है। यह चुनाव जीतने के तरीके के अलावा कुछ नहीं है।"उन्होंने कहा कि भाजपा का काम करने का रिकार्ड रहा है।  मोदी ने कहा, "हम दरिद्र नारायण में विश्वास करते हैं। हमें गरीबों में भगवान नजर आता है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हुए अच्छे मतदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। ओडिशा में अच्छे मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य भी इतिहास बनाने वाला है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>