जिले में 46 प्रतिशत हुआ मतदान
छतरपुर/17 अप्रैल/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2014 के तहत छतरपुर जिले में 17 अप्रैल को सभी छः विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः 48-महाराजपुर, 49-चंदला, 50-राजनगर, 51-छतरपुर, 52-बिजावर एवं 53-मलहरा के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हुआ। सायं 6 बजे तक जिले में 46 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। जिले में पुरूषों द्वारा किये गये मतदान का प्रतिशत् 52.33 एवं महिलाओं का प्रतिशत 38.70 रहा।
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 48-महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदान का प्रतिशत 56 व महिला मतदान का प्रतिशत 45.38 रहा। यहां मतदान का कुल औसत प्रतिशत 51.11 रहा। 51-छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदान का प्रतिशत 56 एवं महिला मतदान का प्रतिशत 41 रहा। यहां का कुल औसत प्रतिशत् 49.07 रहा। 52-बिजावर विधानसभा में पुरूष मतदान का प्रतिशत् 51.61 एवं महिला मतदान का प्रतिशत् 38.72 रहा। यहां का कुल औसत प्रतिशत 45.78 रहा।
इसी तरह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 49-चंदला विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदान का प्रतिशत 43.43 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 32.06 रहा। यहां मतदान का कुल औसत 38.38 प्रतिशत रहा। 50-राजनगर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदान का प्रतिशत 53.66 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 40.68 रहा। यहां मतदान का औसत प्रतिशत 47.78 रहा।
दमोह लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 53-मलहरा विधानसभा में पुरूष मतदान का प्रतिशत 53.33 एवं महिला मतदान का प्रतिशत् 34.40 सहित कुल औसत प्रतिशत् 44.73 रहा।
सम्पूर्ण जिले में लोकसभा निर्वाचन 2014 के तहत शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना घटित होने की सूचना नहीं मिली।