Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सत्ता के लिए भाजपा लांघ रही सीमाएं : सोनिया गांधी

$
0
0

sonia gandhi ambikapur
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां गुरुवार को कहा कि केंद्र की सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीमाएं लांघ रही है। सरगुजा संसदीय सीट के सूरजपुर के भटगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन इस बार का लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी ओर ऐसे दल हैं जो लोगों को लोगों से लड़ाने का काम कर रहे हैं। सभा के दौरान सांसद मोतीलाल वोरा, मोहसिना किदवई, छत्तीसगढ़ प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव भी मौजूद थे। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के रामदेव राम का मुकाबला भाजपा के कमल भान से है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>