Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

झारखंड की राजधानी रांची में 3 किशोरों की हत्या

$
0
0

jharkhand map
झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में संदिग्ध नक्सलियों ने तीन किशोरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों ने रांची के पास मासु गांव में शुक्रवार रात तीन किशोरों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई गई है। पुलिस को वारदात की सूचना शनिवार सुबह मिली। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें गांववालों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

गांववालों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं ले जाने दिया और हत्या के विरोध में रांची-लोहरदगा राजमार्ग को जाम कर दिया। गांववालों का कहना है कि नक्सली खुलेआम गांव में घुस आते हैं और पुलिस उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है। गांववाले लंबे समय से पुलिस चौकी बनवाए जाने की मांग कर रहे हैं। झारखंड के कुल 24 जिलों में से 18 में नक्सलवादी सक्रिय हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>