बॉलीवुड के ‘मिस्टर इंडिया’ अनिल कपूर का कहना है उनके शो 24 का अगला संस्करण अगले साल जनवरी से शुरू किया जाएगा। अनिल कपूर ने कहा कि जब मैं ‘24’ का निर्माण कर रहा था, तब मैंने ऐसा नहीं सोचा था कि यह लोगों को इतना अधिक पसंद आएगा। इस शो ने लोगों को टीवी देखने के लिए विवश कर दिया।
अनिल कपूर ने कहा कि हम इस शो के दूसरे संस्करण के लिए अब तैयारी कर रहे हैं और उम्मीद करते है कि इस शो का दूसरा संस्करण और भी बेहतर होगा।
गौरतल है कि अनिल कपूर निर्मित और अभिनव देव निर्देशित ‘टीवी 24’ अमेरिका के बहुचर्चित शो ‘24’ का हिंदी संस्करण है। इस शो में अनिल कपूर, शबाना आजमी, अनिता राज, राहुल खन्ना, टिस्का चोपड़ा, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी की भी मुख्य भूमिकाएं है। इस सीरियल का प्रसारण अक्टूबर में कलर्स पर किया जा रहा था।