Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

अमेरिकी अदालत के समक्ष दोषी पाई गईं देवयानी, भारत रवाना

$
0
0

devyani khobragade
भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े भारत वापसी के लिए रवाना हो चुकी हैं। अमेरिकी ग्रांड ज्यूरी ने देवयानी के औपचारिक रूप से दोषी पाए जाने के बाद उन्हें अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया था। भारत के विदेश मामलों के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, "देवयानी खोबरागड़े को पूर्ण राजनयिक उन्मुक्ति सहित जी1 वीजा आठ जनवरी 2014 को जारी किया गया। वह विमान से भारत वापस आ रही हैं।"


अमेरिका में कथित वीजा धोखाघड़ी के आरोप में देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी और उनकी निर्वस्त्र तलाशी के मामले के बाद भारत में अमेरिका के प्रति रोष की लहर थी। न्यूयार्क में 12 दिसंबर को गिरफ्तार किए जाने के वक्त देवयानी वहां भारत की उप महावाणिज्य दूत के पद पर कार्यरत थीं। बाद में उन्हें पूर्ण राजनयिक उन्मुक्ति दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में स्थानांतरित कर दिया गया।



अमेरिका की ग्रांड ज्यूरी ने गुरुवार को 39 वर्षीया भारतीय राजनयिक को औपचारिक रूप से मामले में दोषी पाया।  हालांकि अभियोजन पक्ष ने कहा कि देवयानी को उन्मुक्ति की अनुमति दी गई है और अधिकारियों ने उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया है।



भारत के लिए रवाना होने के दौरान देवयानी ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने भारत सरकार के प्रति विशेषकर विदेश मंत्री और भारत की जनता, मीडिया का इस कठिन समय में लगातार समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>