Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सोनिया ने भाजपा व तृणमूल पर निशाना साधा

$
0
0

sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर कांग्रेस को नीचा दिखाने के लिए अभद्रता की सारी सीमाएं लांघन का आरोप लगाया। सोनिया ने विरोधी दल पर देश भर में माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगाया। उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर कस्बे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार पर घोटालेबाजों के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया।

सोनिया ने कहा, "पार्टियां लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं, लेकिन कुछ पार्टियों का मुख्य एजेंडा कांग्रेस के खिलाफ झूठे आरोप लगाना है। खास तौर से भाजपा नेता इस दिशा में लोगों को गुमराह करते हैं और अभद्रता की सारी सीमाएं लांघ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाने की कोशिश में वे देश में घृणा का माहौल तैयार कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनका हमारे देश के सामाजिक, राजनीतिक और संवैधानिक परंपरा में भरोसा नहीं रह गया है।"

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>