Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (03 मई)

$
0
0
किसी को असफलता देखनी हो तो वह उत्तराखंड आयें: मोदी
  • केन्द्र सरकार को किसानों की चिंता नहीं

modi in uttrakhand
श्रीनगर/रूद्रपुर ,03 मई, । भ्रष्टाचार ने पिछले 10 सालों में देश को तबाह कर दिया है। अब देश को आगे बढ़ाने का एक ही रास्ता बचा है वह विकास है। विकास देश के हर दर्द की दवा है। देश की लुटेरी सरकार को हटाना है और नई सरकार को लाकर देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाना है। उन्होने कहा कि यह देश का पहला चुनाव है जिसे राजनीतिक दल,राजनेता नहीं बल्कि देश की 125 करोड़ जनता लड़ रही है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का। श्री मोदी आज यहां पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीेजेपी उम्मीदवार बीसी खंडूड़ी के समर्थन में आयोजित भारत विजय रैली को संबोधित कर रहे थे। मौसम खराब होने के चलते लगभग डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे मोदी ने अपने में संबोधन यूपीए सरकार की जमकर खबर ली। उन्होंने उत्तराखंड से अपना नाता जोड़ते हुए कहा कि इस प्रदेश से मेरा पुराना संबंध रहा है। यहां के लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान दिया।इसी कारण जब यहां पिछले साल प्राकृतिक आपदा आई तो मैं दौड़ा चला आया। मैं लोगों की पीड़ा बांटने आया था लेकिन छुद्र राजनीति करने वालों ने मुझे लोगों की सेवा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके गुजरात सरकार ने जो भी संभव हो सका वह मदद की। उन्होंने लोगोे का आह्वान करते हुए कहा कि जो सरकार आपदा में लोगों की मदद करने रोकती है उसको यहां से हटा देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मां बेटे की सरकार ने देश को तबाह कर दिया। उनकी करनी का फल उत्तराखंड को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को असफलता देखनी हो तो वह उत्तराखंड चला आए। उन्होंने कहा कि चुनाव तो देश ने बहुत देखे होंगे लेकिन यह पहला चुनाव है जिसे राजनीतिक दल,राजनेता नहीं बल्कि देश की 125 करोड़ जनता लड़ रही है। मोदी ने कहा कि इस बार मां बेटे की सरकार जानी और जनता की जीत तय है। जनता जनार्दन का मिजाज स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रत्याशी खंडूड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री खंडूड़ी देश में भ्रष्टाचार को लेकर बहुत दुःखी रहते थे और जैसे ही इन्हे मौका मिला देश का पहला लोकपाल बिल पास कर उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठी मां बेटे की सरकार के गृहमंत्री कहते है कि जनता बोफोर्स घोटालों की तरह अन्य घोटालो को भी भूल जाएगी। इससे भ्रष्टाचार के प्रति उनका रवैया पता चलता है। उन्होंने जनता से संवाद कायम करते हुए कहा कि देश से लुटेरी सरकार को हटाना है,लूटे गए माल को वापस लाना है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि एक बार लुटेरो को हटाने के बाद इस देश को न तो लुटने दिया जाएगा और न ही लूट के माल पर किसी को मौज करने दिया जाएगा। उन्होनंे कहा कि देश की जनता ने 60 साल शासक को दिया अब 60 महीने सेवक को देना चाहिए। ये सेवक देश की सुरक्षा चैकीदार की तरह करेगा और इस पर किसी भी कुटिल पंजे की छाया नहीं पड़ने देगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी लोग बहुत ही भोले होते है और ये मां बेटे बार बार इनको ठगते है। भाजपा नेता ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस की लापरवाही को भोग रहा है। आज दुनिया में पर्यटन की विकास दर 40 फीसदी है लेकिन उत्तराखंड और देश में इसकी गाड़ी रिवर्स में जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा का सपना होता है कि वह अपने मां बाप को एक बार चारधाम की यात्रा कराए। इस बात को यदि सरकार समझती तो यहां पर्यटन विकास की दशा और दिशा कुछ और होती। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए और एक ट्रेन में चाय बेचने वाले के बीच है। सोने के चम्मच वाला चाय वाले से मिल रही चुनौती को बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। मोदी ने कहा कि यह चुनाव देश भविष्य तय करने वाला है और इस बार यहां जनता की विजय होगी। वहीं उधमसिंह नगर के रूद्रपुर में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहाकि उस समय सरकार का नारा था जय जवान,जय किसान और आज के मां बेटे की सरकार का नारा है तर जवान,मर किसान,। राज्य के तराई में बसे किसानों की हालत को चिंताजनक बताते हुए उन्होने दुःख जाहिर किया। मोदी ने कहा कि वैसे तो पूरे देश में किसानों की हालत गंभीर और सोचनीय है लेकिन उत्तराखंड के तराई में बसे किसानो की हालत ज्यादा खराब है। नरेन्द्र मोदी आज यहां नैनीताल-उधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे मोदी ने उत्तराखंड से अपना पुराना नाता बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मां बेटे की सरकार के चलते पूरे देश में किसानों की हालत बहुत खराब है। उत्त्राखंड भी उनकी लापरवाही का शिकार है। उन्होंने कहा कि जबसे पार्टी ने उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार बनाया है तभी से वे किसानों की दशा को लेकर चिंतित है। तराई के किसान तो और भी ज्यादा परेशान है लेकिन दिल्ली और देहरादून में बैठी सरकार को बर्बादी की पीड़ा महसूस ही नहीं होती। भाजपा नेता ने कहा कि मैं देश की समस्याओं को हल करने के लिए परेशान हूं और कांग्रेस सहित अन्य दल के नेता मुझे कैसे रोके इसका हल ढूढने में परेशान है। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं देश में गरीबी,महंगाई और भ्रष्टाचार को रोको तो वे सब मिल कर कहते है कि नरेन्द्र मोदी को रोको। उन्होंने उपस्थित जनता से संवाद कायम करते हुए कहा कि देश के लुटेरो को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं,देश के गुनहगारों को माफी नहीं मिलनी चाहिए। इसीलिए इस लुटेरी सरकार को हटाने के लिए मुझे जनता जनार्दन का आशिर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में अब सिर्फ विकास की राजनीति होगी जो इस पर चलेगा वहीं सफल होगा। मोदी ने कहा कि 2014 का चुनाव राजनीतिक दल और नेता नहीं बल्कि सीधे देश की 125 करोड़ जनता लड़ रही है। मोदी ने उत्तराखंड सरकार पर भी प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि आज राज्य नेताओं की लापरवाही और उपेक्षा का दुष्परिणाम भुगत रहा है।

छड़ी यात्रा को चारों धामों के लिए किया गया रवाना

देहरादून, 3 मई (निस)। उत्तराखड के चारधामों में कपाट खुलने के साथ ही छडी यात्रा को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर बकायदा पूजा अर्चना के साथ स्नान कराया गया। उसके उपरान्त भरत भगवान की परिक्रमा किये जाने के बाद चारों धामों  लिए रवाना हुई। ज्ञात रहे कि उक्त छडी यात्रा का महात्मय चारों धामो की यात्रा से जुड़ा है। यह छडी यात्रा आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा अपने गढ़वाल प्रवास के दौरान प्रारम्भ की गई थी। जिन्होने छड़ी को उस समय ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर स्नान कराया था जब वह गढ़वाल की यात्रा पर थे। उसके उपरान्त उन्होने बंसत पंचमी को भी हृषिकेश के ग्राम देवता भगवान भरत की प्रतिष्ठापना मायाकुण्ड से निकालकर भरत मन्दिर में की थी। उक्त यात्रा अब महन्त गोपाल गिरी के नेतृत्व में रवाना हुई। जिनका कहना है कि आदि गुरू शंकराचार्य ने अपने संग साथी सुरेशाचार्य व पदमपादाचार्य, पृथ्वीधराचार्य आनन्द गिरी, टोटकाचार्य व अन्य शिष्यों के साथ ऋषिकेश आये थे तो उस समय वह अपने साथ भगवान गौरीशंकर की मूर्ति भी लाए थे। जिन्होेन त्रिवेणी घाट के संगम में वट वृक्ष के नीचे उस मूर्ति को स्थापित किया था। जो महर्षि कुज्जा मृग की धूनि पर है, वहीं इस छडी यात्रा को प्रतिवर्ष चारों धाम ले जाते हैं। इस छडी यात्रा में अधिकांशतः षडदर्शन साधु समाज के लोग रहते हैं। 1999 से इस यात्रा की व्यवस्था महन्त गोपाल गिरी द्वारा की जा रही है। यह यात्रा चारों धामों की यात्रा कर रक्षा बन्धन को ऋषिकेश वापस आयेगी और इसके बाद भाद्रकृष्ण चतुर्थी को गणेशचतुर्थशी कर गुजरात मध्यप्रदेश होते हुए दीपावली को  मुम्बई में स्थित महालक्ष्मी के दर्शन करेगी। उसके पश्चात आन्ध्र केरला होते हुए 14 जनवरी को श्री गंगा सागर मंे दर्शन करेगी।  छड़ी यात्रा में महन्त रवि गिरी महन्त शिव गिरी, महन्त भोला गिरी, महन्त उदयपुरी, स्वामी दीलीप गिरी आदि मोजूद थे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ंिनशंक के समर्थन में मांगे वोट

देहरादून, 3 मई (निस)। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया गया। मीडिया प्रमुख संदीप शास्त्री द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में टोलियां बनाकर भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रमेश पोखरियाल निंशक के पक्ष में सघन जनसम्पर्क अभियान किया गया। जिसके अन्तर्गत बूथ संख्या 33 मंे सिंचाई विभाग कालोनी जाटव बस्ती सदानन्द मार्ग के साथ ही आशुतोष नगर नेहरू मार्ग देहरादून रोड़ आदि में डा. रमेश पोखरियाल निंशक के पक्ष मंे वोट मांगे गये। मीडिया प्रमुख संदीप शास्त्री द्वारा बताया गया कि भाजपा के कार्यकर्ता नगर के दूसरे क्षेत्रों में जिसमें चन्दे्रश्वर नगर लक्ष्मणझूला रोड न्यू चन्द्रेश्वर रोड़ शान्तिनगर गोबिन्दनगर सोमेश्वर नगर आदर्श ग्राम आदि क्षेत्रों के भरतीय जनता पार्टी के पक्ष में घर-घर जाकर वोट करने की अपील के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डा. रमेश पोखरियाल निशंक को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील भी जनसम्पर्क के माध्यम से वोटरों से की गयी। मीडिया प्रमुख संदीप शास्त्री द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का जनसम्पर्क अभियान लगातार चुनावों तक जारी रहेगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>