Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (04 मई)

$
0
0
मोदी की हुंकार से भाजपाईयो में उत्साह,प्रचार में पिछड़ने से कांग्रेस परेशान

modi in uttrakhand
देहरादून, 4 मई । इसे उत्तराखंड से मोदी का लगाव कहे या फिर यहां 2009 में कांग्रेस के क्लीन स्वीप का असर भाजपा पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने यहां रैलियों की झड़ी लगा दी है। प्रदेश की पांच सीटों के लिए नरेन्द्र मोदी अब तक पांच रैलियों को यहां संबोधित कर चुके है। इतना ही नहीं मोदी ने एक ही दिन में राज्य भर में चार रैली को संबोधित कर विपक्षी कांग्रेस को प्रचार अभियान में तो पछाड़ ही दिया है। मोदी की पांच रैलियों की तुलना में कांग्रेस के राहुल गांधी अभी तक मात्र एक ही दिन यहां प्रचार किए है और तीन रैलियों को संबोधित किया। जबकि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी भी पूरे चुनाव प्रचार के तहत मात्र एक रैली रूड़की में आज संबोधित करेंगी। उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी ने 29 अप्रैल को देहरादून के हरबर्टपुर में पार्टी प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के पक्ष में रैली को संबोधित किया। इसके ठीक चार दिन बाद 03 मई को नरेन्द्र भाई ने राज्य की चार लोकसभा सीटो पर चार अलग अलग जगह रैलियों को संबोधित कर विपक्षी कांग्रेस के संकट को बढ़ा दिया।  मोदी की रैली से भाजपा को जहां संजीवनी मिली है वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर हड़कंप भी देखा गया। हालांकि बीजेपी ने सभी पांच सीटों पर जो प्रत्याशी उतारे है वे अपने आप में हैवीवेट नेता के तौर पर जाने जाते है बावजूद इसके बीजेपी के रणनीतिकारों ने मोदी लहर का असर दिखाने के लिए मोदी की प्रदेश में पांच रैलियां आयोजित कराई। इसकी तुलना में कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ही कमान संभाले हुए नजर आते है जबकि  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अपने बेटे साकेत बहुगुणा के प्रचार तक ही सिमटे नजर आते है। इस तरह देखे तो रैलियों के आयोजन में बीजेपी अभी तक कांग्रेस से आगे निकलती नजर आ रही है। उधर मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिष्ठा हरिद्वार सीट पर लगी हुई है जहां से ख्ुाद उनकी धर्मपत्नी रेणुका रावत उम्मीदवार है जबकि उनके सामने प्रदेश के चतुर राजनेता के तौर पर ख्यात पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ताल ठोक रहे है जिससे  मुख्यमंत्री का सरदर्द और बढ़ गया है। नैतिक तौर पर सीएम को अपनी पत्नी के साथ ही चार अन्य सीटों के पार्टी उम्मीदवारों पर भी ध्यान देना आवश्यक है लेकिन सीएम निशंक के चक्रव्यूह को भेद पाने में खासे परेशान है। वे भले ही राज्य के किसी कोने में प्रचार कार्य कर रहे हो लेकिन उनको हरिद्वार की पल पल बदलते घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों की जानकारी उनके सिपहसालार रंजीत रावत,राजीव जैन और नंदन सिंह घुघत्याल देते रहते है। 

मोदी के मैदान से सोनिया भरेंगी हुंकार,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देहरादून/रूड़की,04 मई,(नि.स)। रूड़की में बीजेपी पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की रैली के ठीक एक दिन बाद उसी मैदान में आज सोनिया गांधी हुकार भरेंगी जहां मोदी शनिवार को गरजकर कर गए है। जी हां कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी हरिद्वार से कांग्रेस उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हरीश रावत की धर्मपत्नी रेणुका रावत के समर्थन में रूड़की के लिथो प्रेस मैदान में अब से कुछ ही देर बाद रैली को संबोधित करेंगे। श्रीमती गांधी की रैली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हरिद्वार के एसएसपी सदानंद दांते के अनुसार श्रीमती गांधी की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने बताया कि रैली में आने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिए 05 एएसपी, 09 सीओ,130 एसआई,450 कांस्टेबल,350 होमगार्ड,दो कंपनी दो प्लाटून पीएसी,बम निरोधक दस्ता,डाॅग स्क्वाॅड के साथ ही एसपीजी के एआईजी मनीष कुमार ने भी अपनी टीम के साथ एक दिन पहले ही नगर में डेरा डाल दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपीजी के जवानों ने शनिवार रात से ही रूड़की में डेरा डाल दिया और सुरक्षा के बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल की। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस रैली में बड़ी भीड़ जुटाने का दावा किया है। 

सामाजिक कार्या के लिए केएस चैहान हुए सम्मानित 

देहरादून/चकराता, 4 मई,(निस)। शहीद केसरी चंद स्मारक समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष 03 मई को आयोजित होने वाले शहीद मेले में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए तीन लोगों को आज यहां सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री पदमभूषण चण्डीप्रसाद भट्ट ने ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया । सम्मानित होने वालों में सूचना विभाग में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत के.एस.चैहान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य दो लोगो में रमेश चंद्र एवं बलबीर सिंह राणा को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पदमश्री पदमभूषण चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मेला है और यह शायद विश्व में अपने आप में पहला शहीदी मेला होगा, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा अन्य प्रदेशों व क्षेत्रों के लोग श्रद्धांजलित अर्पित करने आते है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए कि अपने आस-पास के पर्यावरण को कैसे सुरक्षित व संरक्षित रख सके। उन्होंने शहीद मेले पर सभी लोगो से पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। शहीद केसरी चंद स्मारक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया है। इनमें सांस्कृतिक, शिक्षा, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में भारी संख्या में हिमांचल प्रदेश, रवांई जौनसार, चकराता एवं अन्य क्षेत्रों से लोग शामिल थे। इस अवसर पर चतरसिंह, बारू सिंह चैहन, रणबीर सिंह चैहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

न्याय के लिए दर दर भटक रही महिला 

देहरादून,04 मई,(हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ट्रांस जेंडर के अधिकारो को लेकर चिंतित है और उनके लिए रोजगार और शिक्षा में आरक्षण के साथ ही अन्य अवसरों में समानता का आदेश देती है। जबकि लोकसभा के चुनावी उत्सव में देश की आधी आबादी का वोट पाने के लिए सारे नेता दिनरात एक किए हुए है। ऐसे दौर में यदि कोई अबला नारी सताई जाए और सालों से न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरे खाए और उसकी सुनवाई के लिए शासन प्रशासन को फुर्सत न हो तो इसे आश्चर्य के साथ ही अन्याय भी कहा जा सकता है।  जी हां यह अन्याय देवभूमि और जमीन से जुड़े मुख्यमंत्री हरीश रावत के राज्य उत्तराखंड में हो रहा है। जहां एक महिला दहेज उत्पीड़न का शिकार है,उसका चारित्रिक हनन किया जा रहा है,उससे दहेज की मांग की जा रही है उसको प्रताडि़त किया जा रहा है। लेकिन  जिम्मेदार लोगों को उसकी परेशानियों से कोई संवेदना नहीं। उसके साथ अब तक घटे घटनाक्रमोे से स्पष्ट है कि न्याय की लड़ाई लड़ रही इस महिला के आरोपी कानून व्यवस्था को अपनी मुट्ठी में रखते हैं। सन् 2008 से चल रहे भरण-पोषण के मुकदमें में आज तक परडि़ता को न्याय का इंतजार  है। पीडि़ता वृन्दा उपाध्याय पुत्री विपिन उपाध्याय निवासी ननूर खेड़ा नालापानी देहरादून के अनुसार उसकी शादी विशाल शर्मा निवासी कौलागढ़ सैनिक बस्ती, देहरादून से 20 जून 2007 को हुई थी जिसके दो चार दिन बाद से ही उनके पति, सास ,ननद और देवर ने मिल कर  मार पीट की और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। 30 मई 2008 को विशाल शर्मा (पति) और उसकी मां ने मिल कर पीडि़ता को जान से मारने के कोशीश की और चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर खिलाया। विशाल शर्मा पेशे से फौजी था इसलिए उसकी शिकायत आर्मी के  अधिकारियों से की गई जिसके बाद विशाल शर्मा को 40 दिन की कोर्ट गॅार्ड हुई। वहा से निकलने के बाद फिर से उसने पीडि़ता के साथ मार पीट कि जिसके बाद अगस्त 2008 में रायपुर थाने में धारा 498-एध्328ध्323ध्504ध्506ध्120.बी/3/4 के तहत रिर्पोट दर्ज कराई गई। पीडि़ता का आरोप है कि रिपोर्ट के बाद भी विशाल शर्मा और उसके घर वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई और तत्कालीन जांच अधिकारी कुशल पाल सिंह ने उसके घर वालों पर रिर्पोट वापस लेने का और समझौता करने का दबाव बनाया,। बाद में केस कोर्ट में पहुंचा और लड़की ने जब न्यायालय के द्वारा 5000 रूपये प्रति माह गुजारा भत्ता की मांग की तो विशाल ने अपनी गवाही में यह बताया की मैं कुछ भी काम नही करता हूं। लिहाजा मैं लड़की को भरण-पोषण का खर्चा देने में सक्षम नही तब भी न्यायलय ने 2000 रूपये भरण पोषण दिए जाने का आदेश दिया। आरोपी ने 2000 रूपये न्यायलय में जमा करा दिये। लेकिन उसके बाद से उसने कभी पैसा नही दिया।  पुलिस की ओर से कोई जांच ना होने पर पीडिता फिर से न्यायालय की शरण में गई और न्यायलय के आदेश के बाद पुलिस ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस की तरफ से पुलिस अधिकारी बुटोला को जांच सौपी गई पर कुछ समय बाद ही उनका तबदला हो गया जिसके बाद कुशल पाल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। लेकिन उस जांच का क्या हुआ यह पीडि़ता को नहीं बताया गया। इस बीच पीडि़ता पुलिस आधिकारियों एवं नेताओं के दरवाजे का चक्कर काट रही है। चुनाव का समय है सारे नेताओं और राजनीतिक दलों को महिलाओं का मत चाहिए लेकिन उनके दुःख दर्द से किसी को कोई मतलब नहीं है। पीडि़ता ने शासन प्रशासन का ध्यान खीचते हुए  न्याय की गुहार की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>