Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

काशी की जनता को ठगना चाहते हैं मोदी : शरद यादव

$
0
0

sharad yadav varanasi
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार करने काशी पहुंचे जनता दल(युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार की रैलियों में सरासर झूठ बोला है और अब ऐसी उम्मीद है कि वह बनारस में भी झूठ बोलकर काशी की जनता को ठगने का प्रयास करेंगे।

नदेसर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान शरद यादव ने कहा कि मोदी पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को सपने दिखाना और भ्रमित करना मोदी का काम है। मोदी झूठ पर झूठ बोलते हैं। शरद ने कहा, "संप्रग व राजग गठबंधन की सरकार नहीं बनने जा रही। केन्द्र में तीसरा मोर्चा ही सरकार बनाएगा। अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का जद(यू) का पहला फैसला है, आगे तीसरे मोर्चे से जुड़ने वाले अन्य दल भी ऐसा कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ईमानदार व्यक्ति हैं और उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं है। मोदी के विरुद्घ केजरीवाल की लड़ाई में जद(यू) उनके साथ है।  उल्लेखनीय है कि ऐसी चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी केजरीवाल का प्रचार करने वाराणसी आ सकते हैं। बनारस में केजरीवाल के अलावा कांग्रेस से अजय राय, सपा से कैलाश चौरसिया, बसपा से विजय जायसवाल, माकपा से हीरालाल यादव और तृणमूल कांग्रेस से इंदिरा तिवारी चुनाव मैदान में हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>