Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

वाराणसी में है केजरीवाल को रिकॉर्ड जीत का भरोसा

$
0
0
नरेन्द्र मोदी के कल के शहर के दौरे के बाद उनके प्रतिद्वन्द्वी आप के अरविंद केजरीवाल ने आज शहर के ग्रामीण इलाके से रोडशो शुरू किया और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के यहां हेलीकॉप्टर से आने पर चुटकी ली।  केजरीवाल ने कहा कि उन्हें भारी मतों से जीत का भरोसा है। उन्होंने भाजपा पर साम्प्रदायिक और जाति की राजनीति से जुड़े हथकंडे अपनाने और हिंसा का एवं मीडिया को रिश्वत देने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘वाराणसी में लोग कह रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति जो हेलीकॉप्टर से केवल दो घंटे के लिए आता हो, वह उनकी सेवा कैसे कर सकता है।’’ 

केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘ ‘आप’ भारी मतों से वाराणसी में जीत रही है, नरेन्द्र मोदी को यहां हार का सामना करना पड़ेगाक्योंकि वाराणसी के लोग हकीकत जान गए हैं।’’  केजरीवाल ने आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के गेट से रोडशो शुरू किया, जहां से मोदी ने कल शाम को अपनी शहर की यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भी कल यहां पार्टी उम्मीदवार अजय राय के पक्ष में रोडशो करने का कार्यक्रम है। 

बहरहाल, केजरीवाल आज यहां एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। उन्होंने पिछले एक महीने में ग्रामीण और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में काफी प्रचार किया है। रोडशो में हिस्सा लेने के लिए आप के शीर्ष नेता यहां मौजूद हैं। रोडशो में अन्य नेताओं के अलावा भगवंत मान, विशाल ददलानी और गुल पनाग भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कल शाम को गंगा आरती की थी।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>