समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नरेंद्र मोदी की लहर केवल हवा में है और 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कालेज मैदान में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। चुनाव के बाद उसके बिना कोई सरकार नहीं हो सकता। यादव ने कहा कि मोदी और भाजपा की लहर केवल हवा में है। भाजपा को चुनाव में 150 सीटों का आंकड़ा नहीं पार कर पाएगी।
मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना केवल मोदी का ही नहीं है। सबसे ज्यादा पहलवान समाजवादी पार्टी में है। मोदी केवल प्रचार के बल पर चल रहे हैं। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने जितना विकास महज दो साल में किया है मोदी ने 10 सालों में नहीं किया। मोदी केवल विकास की झूठी बातें फैलाकार लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान ही समाजवादी पार्टी की ताकत है। जितना समाजवादी पार्टी का नौजवानों का संगठन मजबूत है, उतना अन्य किसी पार्टी का नहीं है।