Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राष्ट्रीय व्यापार घाटा घटकर 10 अरब डॉलर हुआ

$
0
0

national deficit down
देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2014 में घटकर 10.08 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 17.67 अरब डॉलर था। यह जानकारी शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली। मार्च महीने का व्यापार घाटा 10.51 अरब डॉलर था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा यहां जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2014 में देश का निर्यात साल-दर-साल आधार पर 5.26 फीसदी बढ़कर 25.63 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 24.35 अरब डॉलर था।

आलोच्य अवधि में आयात 15 फीसदी घटकर 35.72 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले अप्रैल में 42.02 अबर डॉलर था। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष रफीक अहमद ने कहा, "हम निर्यात में दहाई अंकों की विकास दर चाहते हैं, ताकि व्यापार घाटा बर्दाश्त करने योग्य दायरे में रहे।"

आलोच्य अवधि में तेल आया 0.6 फीसदी घटकर 12.97 अरब डॉलर का रहा। इसी अवधि में गैर-तेल आयात 21.5 फीसदी घटकर 22.74 अरब डॉलर रहा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>