Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

कांग्रेस के पास धर्मनिरपेक्षता का संदेश : सोनिया गांधी

$
0
0

sonia gandhi bagha
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो विचारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि मजहब के नाम पर सियासत करने वालों से सावधान रहें। वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के बगहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस के रहते नफरत का कारोबार नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास धर्मनिरपेक्षता का संदेश है जो देश की आत्मा है। 

उन्होंने कहा, "आज भाजपा के लोग उनका समर्थन नहीं करने वालों को राज्य और देश छोड़ने की बात कर रहे हैं परंतु जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता जिन्दा है तब तक वे इस कार्य में सफल नहीं हो सकते।" सोनिया ने कहा कि हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा करनी है। उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आदिवासियों और दलितों के हितों के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। जगह-जगह नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय खोले गए हैं। सिर पर मैला ढोने की प्रथा को बंद करने के लिए योजना बनाई गई है। 

उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके घर खुद शीशे के हों, वे दूसरे पर कैसे पत्थर चला सकते हैं। आज वे कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे हैं परंतु खुद सरकार के कारनामों को छुपाने के लिए गुजरात में दस वर्षो तक लोकायुक्त नहीं हुए। उन्होंने वाल्मीकिनगर क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्णमासी राम समेत सभी संप्रग के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles