Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

अब तक 50 करोड़ मतदाता कर चुके हैं मतदान

$
0
0

voting in india
देश में जारी लोकसभा चुनाव के आठ चरणों के अंतर्गत अब तक 50 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आधिकारिक आकड़ों से यह जानकारी मिली। अब तक हुए आठ चरणों के अंतर्गत कुल 75.48 करोड़ मतादाताओं में से 49.91 करोड़ मतदाता मतदान कर चुके हैं। पांचवें चरण के तहत 17 अप्रैल को हुए मतदान में सर्वाधिक 12.35 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया।

सात अप्रैल को शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 12 मई के मतदान के साथ ही संपन्न हो जाएगा, तथा मतों की गणना 16 मई को की जाएगी। अब तक हुए सभी चरणों में पड़े मतों का संख्या- पहला चरण : 56.2 लाख, दूसरा चरण : 32.1 लाख, तीसरा चरण : 860.9 लाख, चौथा चरण : 41 लाख, पांचवां चरण : 12.35 करोड़, छठा चरण : 11.89 करोड़, सातवां चरण : 92.23 लाख, आठवां चरण : 65.4 लाख

अब तक 502 लोकसभा सीटों पर आठ चरणों के मतदान में 9,000 से अधिक प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो चुका है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>