मध्य प्रदेश की राजधानी की आवासीय कोलानी में एक महिला प्रोफेसर का शव संदिग्ध हालत में मिला है। वह एक पुलिस अधिकारी के साथ 'लिव इन रिलेशनशिप'में रहती थीं। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिसरौद थाना क्षेत्र की आवासीय कालोनी में रहने वाली इंदु शर्मा का अपने घर के भीतर रविवार को संदिग्ध हालात में शव मिला। वह पुलिस अधिकारी उपमन्यु सक्सेना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा करती थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मिसरौद थाने की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। वहीं इंदु शर्मा के परिजन सक्सेना पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इंदु के भाई मनोज का कहना है कि सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।