Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भाजपा गठबंधन को बहुमत : एक्जिट पोल

$
0
0

exit poll 2014
भाजपा नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को लोकसभा में बहुमत मिल सकता है। तीन एक्जिट पोल में यह अनुमान जाहिर किया गया है। अगर ऐसा होता है तो एक दशक से सत्ता पर काबिज कांग्रेस नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग), सरकार से बेदखल हो जाएगा। इंडिया टुडे-सीआईसीईआरओ द्वारा पेश किए गए एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा नीत राजग गठबंधन 272 का जादुई आंकड़ा छू सकता है। कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को 115 एवं अन्य पार्टियों को 156 सीटें मिल सकती हैं। 

एबीपी-निल्सन सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा नीत राजग गठबंधन को 272 से अधिक सीटें हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को इसने 110 सीटें मिलने की संभावना जताई है। 

इंडिया टीवी-सीवोटर सर्वेक्षण ने भाजपा नीत राजग गठबंधन को 289 सीटें मिलने की संभावना जाताई है, वहीं कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को 101 सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य दलों को 148 सीटें हासिल होने की संभावना जताई गई है वहीं आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पांच सीटें मिलने की बात कही गई है। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles