Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (01 जून)

$
0
0
मुख्यमंत्री घोषणाआंे की अद्यतन स्थिति

vidisha map
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने जिले के भ्रमण के दौरान आमजनों के सार्वजनिक हितों की पूर्ति के उद्धेश्य से की गई घोषणाओें का क्रियान्वयन सतत जारी है। मुख्यमंत्री घोषणाओं के परिपालन में अब तक संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षाएं कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा सतत की जा रही है। जिला कार्यालय से उपलब्ध कराई गई जानकारी तदानुसार - 

खरीफाटक रेल्वे क्रांसिग पर ओव्हर ब्रिज निर्माण के लिए 900 मीटर पहुंच मार्ग सहित कार्य की लगभग लागत 26 करोड़ रूपए हैं उक्त कार्य के लिए इसी माह निविदाएं आमंत्रित की गई है। शहर के यातायात में सहूलियते हो इसके लिए मिर्जापुर रोड़ से सांची-भोपाल रोड़ तक बायपास रोड़ निर्माण की कुल लम्बाई 12.50 किलोमीटर के लिए सड़क निर्माण हेतु भू-अर्जन की कार्यवाही गतिशील है। बेतवा नदी पर चरण तीर्थ पुल (विदिशा-बासौदा मार्ग) प्राक्कलन राशि रूपए 18.81 करोड़ के टेण्डर जारी किए जा चुके है। बासौदा रोड़ से उदयगिरी-सांची बासपास का निर्माण टू-लेन 14 कि0मी0 के मार्ग की लागत राशि रूपए 17.72 करोड़ है जिसकी निविदा आमंत्रित की गई है। सागर रोड़ मिर्जापुर से सौराई होते हुए जतरापुरा होकर विदिशा-बासौदा रोड़ तक बायपास रिंग रोड़ के निमार्ण कार्य की तकनीकी प्राक्कलन लागत राशि रूपए 23.58 करोड़ की ए0एफ0सी0 हो गई है। मुख्य बजट में सम्मिलित किया जाकर टेण्डर जारी किए जायेंगे। विदिशा सोंठिया रेलवे क्रांसिग से किनारे-किनारे ईदगाह तक 30 फिट समानान्तर सड़क का निर्माण कार्य का प्राक्कलन लागत राशि रूपए 4.28 करोड़ की निविदा स्वीकृृत, प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है जिसका कार्य प्रांरभ हो चुका है। एन0एच0-86 मार्ग से कर्राखेड़ी सड़क का निर्माण लम्बाई 2.19 कि0मी0 का प्राक्कलन लागत राशि रूपए 1.79 करोड़ है निविदा आमंत्रित की गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में स्वीकृृत 116 सड़के जिनकी लम्बाई 222.33 कि0मी0 उनकी लागत राशि रूपए 48.32 करोड़ स्वीकृृत की गई है। जिनमें से 62 सड़कों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। द्वितीय चरण में स्वीकृृृत 110 सड़के लम्बाई 228.43 कि0मी0 लागत राशि रूपए 45.12 करोड़ की स्वीकृृत की गई है जिनमें से 82 सड़कों का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा शहर मंे 11.42 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृृत, निकाय द्वारा शहर में सी0सी0रोड़, नाला निर्माण एवं डामरीकरण के कार्य कराए जा रहे है। डामरीकरण का कार्य 80 प्रतिशत तक हो गया है। इसी योजना के अंतर्गत नगर बासौदा में राशि रूपए 75 लाख की स्वीकृृति, नगर सिरोंज में राशि रूपए 3.88 करोड़, नगर कुरवाई में राशि रूपए 1.93 करोड़, नगर लटेरी में रूपए दो करोड़ तथा नगर शमशाबाद में रूपए 1.54 करोड़ की स्वीकृृृति प्रदान की गई है, जिनसे नगर के विकास कार्य किए जा रहे है। शहरी गरीब परिवारों के लिए पांच हजार मकान बनाए जाने हेतु ग्राम सौराई के पास भूमि आवंटित, डी0पी0आर0बनाया जा रहा है। विदिशा शहर के सीवेज ट्रीटमेन्ट नेटवर्क को विकसित करने हेतु राशि रूपए 81.30 करोड़ की डी0पी0आर0 बनाई गई हैंै। विदिशा शहर की गलियों में सी0सी0रोड़ निर्माण हेतु 10.93 करोड़ की तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृृति प्राप्त की जा रही है। विदिशा शहर में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण हेतु धनोरा हवेली में 20 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है तथा सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अरिहन्त बिहार काॅलोनी के विकास कार्यो हेतु मुख्यमंत्री अद्योसंरचना विकास योजना के अंतर्गत रूपए 2.46 करोड़ स्वीकृृत किए गए है। डामरीकरण कार्य, आर0सी0सी0 नाली निर्माण, सीवर लाइन निर्माण, वाटर सप्लाई लाईन, विद्युत पोल की व्यवस्था, पार्क निर्माण आदि कार्यो की निविदाएं आमंत्रित की गई है। ग्राम टीलाखेड़ी एवं अन्य निकट के अन्य ग्राम पंचायतों तमोइया, मिर्जापुर, बैस को नगरपालिका में सम्मिलित किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिले में 337 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रांे के भवन निर्माण लागत राशि रूपए 49.87 करोड़ स्वीकृृत किए जाकर कार्य कराए जा रहे है। यह कार्य आगामी छह माह में पूरे हो जायेंगे। जिला मुख्यालय पर मेडीकल काॅलेज की स्थापना की जा रही है जिसमें लगभग छह सौ करोड़ रूपए की लागत आयेगी। चिकित्सा महाविद्यालय खोलने हेतु बजट राशि रूपए 25 लाख टोकन स्वरूप स्वीकृृत किए गए है। जिला मुख्यालय पर सर्व सुविधायुक्त 750 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण हेतु लागत राशि रूपए 70.53 करोड़ की निविदाएं 10 जून 2014 को खोली जायेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के मापदण्ड के अनुसार पृृथक से नवीन स्टेडियम के  निर्माण कराने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है, भूमि लश्करपुर रोड़ के निकट चिन्हित कर ली गई है। विदिशा शहर में निर्मित स्टेडियम को भव्य रूप में विकसित करने हेतु प्राक्कलन राशि रूपए 27.91 करोड़ की स्वीकृृति की जाकर निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। भोपाल बीना काॅरिडोर को विकसित किया जा रहा है, ग्राम जम्बार-बागरी में 83 हेक्टेयर भूमि को विकसित किया जा रहा है। छह उद्यमियों द्वारा जमीन आवंटन हेतु आॅन लाइन पंजीयन कराया गया है। बेतवा नदी के घाटो तथा मन्दिरों का जीर्णोद्वार कराया जा रहा है। प्रथम चरण में राशि रूपए 25 लाख स्वीकृृत किए गए है। विदिशा शहर मैदा मिल मैदान में संस्कृृति विभाग द्वारा टेगौर आॅडिटोरियम का निर्माण हेतु प्राक्कलन लागत राशि रूपए 11.59 करोड़ की निविदा 10 जून को खोली जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 207925 परिवार जिनके 927975 सदस्यों को सम्मिलित किया गया है जिन्हें गेंहू, चावल, नमक एक रूपए प्रति किलो के मान से वितरण किया जा रहा है। इनमें 18052 ओला प्रभावित परिवार के 81138 सदस्य शामिल है। गेंहू उपार्जन अन्तर्गत 28038 किसानों से 2.789 लाख मैट्रिक टन गेंहू उपार्जित किया गया है तथा उन्हें 1550 प्रति क्ंिवटल की दर से रूपए 432.45 करोड़ का भुगतान किया गया हैै। जिले में 10 तहसीलों के 516 ओला प्रभावित ग्रामों में 60683 खातेदारों को राशि रूपए एक अरब छह करोड़ 75 लाख का मुआवजा वितरण किया गया है। जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 42774 व्यक्तियों को पेंशन प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 837 जोड़े का विवाह एवं 45 जोड़ो का निकाह सम्पन्न कराया गया है। बहुविकलांग निःशक्तजन 1038 को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। रबी 2012-13 में 163922 कृृषकों की 415265 हेक्टेयर की चना गेंहू का बीमा किया गया था। फसलों की क्षति के लिए 49306 कृृषकों को बीमा राशि रूपए 37 करोड़ 83 लाख का भुगतान किया गया है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>