छतरपुर - मध्य प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने जो संकल्प लिया है , की मध्य प्रदेश में स्कूल चले अभियान को अहम भूमिका के साथ प्रचार -प्रसार किया जायेगा। इस अभियान में प्रदेश के कितने लोग शिक्षा के क्षेत्र में काम करगे यह तय नहीं है लेकिन गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश समिति ने उसे स्वीकार करते हुए। महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र 48 के लगभग 156 ग्रामो में तथा 1100 पाठ शालाओं में स्कूल चले अभियान के तहत निः शुल्क संगठन काम करेगा। हमारे साथ मध्य प्रदेश के कितने लोग है। क्या आनंदा पेंटर जैसे प्रदेश में लोग है जो सुबह से समाजिक प्रचार प्रसार फ्री लेख करेगा। अपना बाहन साथ ले जायेगा। लेकिन खेम चन्द्र उर्फ़ मुन्ना पेंटर ने बचन दिया की वह गणेश शंकर विधार्थी के सामाजिक कार्यो में साथ है। संगठन सामाजिक काम करने का लगातार प्रयास कर रहा है।
गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष गंगेले ने प्रदेश के लगनशील ईमानदार मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह जी के सन्देश पर 3 जून २०१४ की सुबह से इस संकल्प को अपना कर महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र 48 के लगभग 156 ग्रामो में तथा 1100 पाठ शालाओं में स्कूल चले अभियान के तहत निः शुल्क प्रचार प्रसार करेगा , उन्होंने इसके लिए प्रचार सामग्री पैम्पलेट भी पांच हजार प्रिंट करने का निर्णय लिया है। संगठन यह अभियान १५ अगस्त तक जारी रहेगा।
गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष गंगेले ने कहा की आज के युग में समाज सेवा करने बालो को समाचार पत्र स्थान काम देते है अपराधिक समाचारो को प्रमुखता से प्रकाशित करते है जिसका युवा समाज में गलत सन्देश जा रहा है। उन्होंने बताया की शिक्षा , संस्कृति ,समाज स्वास्थ्य ,समरसता बिषय को लेकर सन 1986 से कार्य कर रहे है।