Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राहुल गांधी भाजपा कार्यालय पहुंचे, मुंडे को श्रद्धांजलि दी

$
0
0

rahul condolence to munde
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगवालर को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि दी। मुंडे का यहां मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ पहुंचे गांधी ने हाथ जोड़कर मुंडे को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने मुंडे के पार्थिव शरीर के पास खड़े संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू से भी कुछ देर बात की।  मुंडे के पार्थिव शरीर को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय में रखा गया है। मुंडे का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव में होगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles