Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

मोदी, सोनिया एवं राजग मंत्रियों ने सांसद के रूप में ली शपथ

$
0
0

protem speecker kamalnath
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने गुरुवार को नवनिर्वाचित 16वीं लोकसभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ को बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सदन के अस्थायी अध्यक्ष की शपथ दिलाई थी। कमल नाथ ने ही प्रधानमंत्री मोदी को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मोदी सफेद चूड़ीदार-कुर्ता और मेल खाती जैकेट पहने हुए थे।

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शपथ ली। तीन नेताओं ने हिंदी में शपथ ली। उनके बाद बीजू जनता दल के अर्जुन चरण सेठी, नेशनल पीपुल्स पार्टी के पी.ए. संगमा और कांग्रेस के बीरेन सिंह एंगती ने शपथ ली।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संस्कृत में शपथ ली। उनके इस क्रम को पार्टी की वरिष्ठ नेता और जल संसाधन एवं गंगा पुर्नउत्थान मंत्री उमा भारती और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दोहराया।  कर्नाटक से सांसद, रेल मंत्री सदानंद गौडा, रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जी.एम. सिद्धेश्वर ने कन्नड़ में शपथ ली।

शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने पंजाबी में शपथ ली। वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली। 16वीं लोकसभा में 315 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार संसद में पहुंचे हैं। 543 निर्वाचित और दो नामांकित सदस्यों वाले संसद में बीते 30 साल में पहली बार निर्वाचित होने वाले सांसदों की यह सबसे बड़ी संख्या है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>