Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

सुमित्रा महाजन होंगी लोकसभा अध्यक्ष

$
0
0

Sumitra Mahajan,
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुमित्रा महाजन लोकसभा की अगली अध्यक्ष होंगी। वह इस कुर्सी पर आसानी होने वाली मीरा कुमार के बाद दूसरी महिला होंगी। इंदौर से सांसद महाजन का नाम गुरुवार को इस प्रतिष्ठित पद लिए प्रस्तावित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने एकमत से महाजन के नाम को स्वीकृति दी। 

मोदी के अलावा महाजन का नाम प्रस्तावित करने वालों में कांग्रेस पार्टी के संसदीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईएडीएमके के एम. थंबिदुराई, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय और समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव थे।

प्रधानमंत्री के अलावा, भाजपा से नाम प्रस्तावित करने वालों में भाजपा के अन्य नेताओं में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू थे। नए अध्यक्ष के लिए औपचारिक चुनाव शुक्रवार को होगा।

72 वर्षीय सुमित्रा महाजन इंदौर, मध्य प्रदेश से आठ बार लोकसभा सदस्य रही हैं। वह 1989 से ही इंदौर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 1999-2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह राज्यमंत्री रह चुकी हैं। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>