Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

गंगा के संरक्षण के लिए जन आंदोलन शुरू किया जाएगा : उमा भारती

$
0
0

uma bharti
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की गंगा संरक्षण योजना पर जोर देते हुए केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने गंगा और अन्य महत्वपूर्ण नदियों के संरक्षण के लिए इस वर्ष के अक्टूबर माह से एक बड़ा राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। भारती ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गंगा तभी साफ रह सकती है जब प्रत्येक नागरिक का सहयोग मिले। उन्होंने बताया कि पर्यावरणविदों, संतों, वैज्ञानिकों, गैर-सरकारी संगठनों और देश में जल संरक्षण के काम से जुड़े लोगों के साथ विचार-विमर्श के लिए दिल्ली में गंगा मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जुलाई में दूसरे हफ्ते से पहले किया जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि हालांकि इस कार्यक्रम को गंगा मंथन के नाम से पुकारा जाएगा और इसमें यमुना और देश की अन्य महत्वपूर्ण नदियां शामिल होंगी।  उन्होंने कहा कि इस गंगा मंथन के परिणामों से गंगा पर राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में मदद मिलेगी। भारती ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन सांसदों और विधायकों को शामिल किया जाएगा जिनके निर्वाचन क्षेत्र से होकर गंगा नदी प्रवाहित होती है। 

जल संसाधन मंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनका मंत्रालय जल्द ही गंगा पर आधारित एक वेबसाइट शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से पूरी दुनिया से गंगा की सफाई के बारे में सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि गंगा नदी योजना के निरीक्षण के लिए सचिवों का एक समूह बनाया जाएगा जिसमें जल संसाधन, पर्यटन, जहाजरानी और पर्यावरण विभाग के सचिव शामिल होंगे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>