Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के लिए नीतीश जिम्मेदार : सुशील कुमार मोदी


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में राजनीतिक अस्थिरता के लिए खुद नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। मुजफ्फरपुर में इंसेफलाइटिस से पीड़ित बच्चों का हालचाल जानने पहुंचे मोदी ने कहा कि भाजपा सही समय पर बिहार विधानसभा का चुनाव चाहती है। उन्होंने कहा कि नीतीश अपने विधायकों को विधानसभा भंग करवाने की चेतावनी दे रहे हैं। 

बिहार में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा पर हार्स ट्रेडिंग के आरोप को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सरकार बचाने के लिए खुद गलत तरीके अपनाते रहे हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने भी नीतीश पर बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के लिए 17 वर्षो तक भाजपा सांप्रदायिक पार्टी नहीं थी। उन्होंने कहा कि नीतीश अब अवसरवाद की राजनीति कर रहे हैं और उनके बयानों से अब लाज भी लजा जाती है। 

इसके पूर्व नीतीश कुमार ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के जरिए बिहार सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>