Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तर प्रदेश विधानसभा में पूछे गए सवाल-जवाब होंगे ऑनलाइन

$
0
0

uttar pradesh assembly
राज्य मुख्यालय पर कार्यरत पत्रकारों को विधानसभा की कार्यवाही का कवरेज सुगम बनाने के लिए राज्य में पहली बार विधानसभा में पूछे गए प्रश्न और उनके उत्तर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। प्रश्नोत्तरकाल समाप्त होने के बाद यह सामग्री उत्तर प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। मालूम हो कि राजस्थान और केरल सहित देश की चार विधानसभाओं में यह व्यवस्था कुछ समय पूर्व लागू की जा चुकी है। यह व्यवस्था 19 जून से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में परीक्षण के तौर पर शुरू की जा रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पिछले दो वर्षो से इसके लिए प्रयासरत थी और इस सम्बन्ध में विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय को लिखित प्रतिवेदन के साथ ही कई बार मौखिक रुप से भी आग्रह कर चुकी है। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी और सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने इस उपलब्धि के लिए विधानसभा अध्यक्ष पाण्डेय एवं प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

समिति के अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि इस सत्र के दौरान सभी विभागों से सम्बन्धित विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। इस सत्र के दौरान विधानसभा सदस्य ऑनलाइन प्रश्न नहीं पूछ पाएंगे लेकिन आगामी सत्र से यह व्यवस्था भी उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के प्रमुख सचिव के मुताबिक अधिकृत वेबसाइट पर कुछ समय बाद वर्ष 1960 से लेकर अब तक की समस्त कार्यवाही का विवरण भी उपलब्ध होगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>