Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

तेदेपा नेता टी प्रभाकर राव का निधन

$
0
0
आंध्रप्रदेश के नंदीगामा विधानसभा सीट से तेदेपा के विधायक टी. प्रभाकर राव का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 साल के थे। कृष्णा जिले के नंदीगामा स्थित एक निजी अस्पताल में राव ने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 

तेदेपा नेता वर्ष 2009 में पहली बार नंदीगामा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। हाल ही में संपन्न चुनाव में राव फिर इसी सीट से जीते थे। रविवार को वह आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री डी उमा महेश्वर राव के साथ पुलीचिंताला कृषि परियोजना स्थल गए और वहां चल रहे काम का जायजा लिया था। वापसी के बाद रात में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, कृषि मंत्री और अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राव का अंतिम संस्कार शाम को उनके पैतृक गांव परिताला में किया जाएगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>