उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सेवा से जुड़े 41 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया किया एल वी एंटनी देवकुमार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से हटाकर सीबीसीआईडी का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सीबीसीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक भोलानाथ सिंह को पीएसी पूर्वी जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
बलिकरन सिंह यादव को पुलिस मुख्यालय से हटाकर 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। दिनेश पाल सिंह को पुलिस मुख्यालय से हटाकर सहकारिता प्रकोष्ठ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक इसके अतिरिक्त कई अन्य महत्पवूर्ण तबादले किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 100 से अधिक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादल किया था।