Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

रिलायंस की 4जी सेवा एक साल में शुरू हो जाएगी

$
0
0
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 40वीं एजीएम में बोलते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की खराब हालत के बावजूद कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पिछला साल कंपनी के लिए मुश्किल भरा साबित हुआ है। लेकिन देश की ग्रोथ में रिलायंस इंडस्ट्रीज की अहम भूमिका रही है। भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वाली कंपनी है। मुकेश अंबानी ने बताया कि अगले 3 सालों में 1,80,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। इस निवेश का फायदा 2016-2017 से देखने को मिलेगा। वित्त वर्ष 2015 और वित्त वर्ष 2016 में पेटकेम, रिटेल और टेलीकॉम में निवेश पर फोकस करेंगे। अगले 3 साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए बदलाव का समय होगा। पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक्सपोर्ट अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रहा। आगे उत्तरी अमेरिका और खाड़ी देशों में विस्तार की योजना है।

मुकेश अंबानी के मुताबिक ज्यादा निवेश के चलते पेट्रोकेमिकल कारोबार से फायदा होगा। अगले 24 महीनों में सभी पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट्स पूरे होने की उम्मीद है। रिफाइनिंग कारोबार में ज्यादा क्षमता और यूटिलाइजेशन की गुंजाइश है। पिछले साल 6.8 करोड़ टन कच्चे तेल की प्रोसेसिंग की गई। मजबूत सिंथेटिक रबर पोर्टफोलियो डेवलप कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कर्मचारियों के स्किल और एजुकेशन पर हमेशा से ध्यान दिया है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में सबसे बड़ा रिफाइनर बना रहेगा। केजी-डी6 से ज्यादा से ज्यादा उत्पादन के लिए कदम उठाए गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की अमेरिका के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैठ बनाने की कोशिश है। नए कोक गैसिफिकेशन प्लांट से रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार संभव है। जामनगर के कोल गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन शुरू किया है। कोल बेड मीथेन गैस का उत्पादन वित्त वर्ष 2016 से शुरू होगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर उड़ाई गई अफवाहों का सच्चाई से जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिला है। म्यांमार में 2 ब्लॉक जीती और वेनेजुएला में ग्रोथ के मौके तलाश रहे हैं। अमेरिका के बाहर भी ऑयल एंड गैस कारोबार के विस्तार पर विचार कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी ने बताया कि पिछले साल रिलायंस रिटेल के कारोबार में 34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। आय के लिहाज से रिलायंस रिटेल देश का सबसे बड़ा रिटेलर है। रिलायंस रिटेल के कुल 1691 स्टोर चल रहे हैं। 1 साल में रिलायंस रिटेल के 367 नए स्टोर खोले गए हैं। एमएंडएस के साथ कारोबार का विस्तार किया है और ग्लोबल ब्रांड लाने की कोशिश जारी है। कंज्यूमर कारोबार के लिए रिटेल सबसे बड़ा ट्रिगर होगा।
मुकेश अंबानी का कहना है कि देश भर में रिलायंस जियो 4जी ब्रॉडबैंड लॉन्च करेगी। रिलायंस जियो में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। रिलायंस जियो से ढेरों नौकरियां पैदा होंगी। ब्रॉडबैंड ऑपरेशंस 2015 से चरणों में लॉन्च करेंगे। शुरुआत में रिलायंस जियो 5000 शहरों, 2.5 लाख गांवों में 4जी सेवा देगी। रिलायंस जियो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कारोबार में से एक होगा।

मुकेश अंबानी के मुताबिक रिलायंस जियो की ग्रोथ रिलायंस इंडस्ट्रीज को अगले 3 साल में फॉर्च्यून 50 लिस्ट में लाएगी। रिलायंस जियो के लिए नेटवर्क18 को खरीदा है। वहीं नीता अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल किया गया है। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में आने वाली पहली महिला हैं।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles