Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

शिंदे गृहमंत्री बनने के योग्य नहीं : आरके सिंह

$
0
0
सुशील कुमार शिंदे पर करारी चोट करते हुए पूर्व गृहसचिव आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह गृह मंत्री बनने के योग्य नहीं है और वित्त मंत्री पी़ चिदंबरम उनसे 100 गुना बेहतर हैं। सिंह ने टीवी चैनलों से कहा कि वह गृहमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं।

यह पूछने पर कि दिल्ली पुलिस के तबादलों और नियुक्तियों में कथित रूप से हस्तक्षेप और अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहीम को भारत वापस लाने में अमेरिकी मदद के बारे में गलत सूचना देने के आरोपों पर क्या शिंदे को इस्तीफा दे देना चाहिए, पूर्व गृहसचिव ने यह बात कही। यह पूछने पर कि वह किसे बेहतर गृहमंत्री मानते हैं। पी़ चिदंबरम या शिंदे। सिंह ने कहा कि वर्तमान वित्त मंत्री वर्तमान गृहमंत्री से 100 गुना बेहतर हैं।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सिंह ने कहा कि दाउद पर गलत सूचना देकर शिंदे देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, एफबीआई ने कभी नहीं कहा कि वह दाउद को पकड़ने में हमारी मदद करेगी। एफबीआई की बैठक में मैं भी था। तीसरे देश में अमेरिका हमारी मदद क्यों करेगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles