Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

बिहार : सरेआम आम यात्रियों की जेब में वाहन चालक और कंडक्टर मिलकर डकैती करने लगे हैं

पटना। पटना-दानापुर मुख्य मार्ग का हाल है। आप कुर्जी मोड़ से टेम्पो पर बैठकर मखदुमपुर उतर जाए। आप से टेम्पो चालक 6 रू. लेगा। यह कहने पर कुर्जी मोड़ और मखदुमपुर की दूरी कितनी है? तड़ाक से जवाब मिलेगा। कुर्जी मोड़ से मखदुमपुर तक 5 रू. लेते हैं। केवल 2 रू. का ही इजाफा किया गया है। कोई बचाने वाला नहीं है। सरेआम यात्री लुटे जा रहे हैं। 

दानापुर से खगौल जाने वाले मार्ग मेें लोकल 3 से उठाकर 5 रू. कर दिया गया है। 5 से 7 रू. और सीधे 7 से 10 रू. भाड़ा कर दिया गया है। दानापुर से मनेर तक 12 रू. से बढ़ाकर 15 रू.कर दिया गया है। नगर बस वालों की मनमानी बढ़ गयी है। रामजयपाल नगर से पंत भवन तक सीधे 10 रू. भाड़ा की मांग की जाती है। पहले पंत भवन तक 6 रू. में पहुंचाया जाता था। खुद बस कंडक्टर का कहना था कि 6 से 7 रू. में पहुंचाते थे। आप भाड़ा वृद्धि की बात करते हैं। जाकर रेलवे अधिकारियों से क्यों नहीं पूछते हैं कि भाड़ा क्यों बढ़ाया है। काफी भाव थोपने के बाद ही 10 रू. में से 3 रू. वापस कर दिया। फिर 7 रू. भाड़ा वसूल कर लिया गया। 

यह इस लिए है कि सरकारी अधिकारी कुम्भकरण की भूमिका अदा रहे हैं। केवल बंदरघुड़की दे रहे है कि अधिक कीमत वसूलने वालों पर कानूननी कार्रवाई की जाएगी। साहब 7 जुलाई से ही टेम्पो चालक अधिक कीमत वसूलने लगे हैं। आप तो कार्रवाई करने की बात करते हैं। कहां है आप? पटना स्टेशन के पास टेम्पो लगाने वालों ने हद ही कर दी थी। 4 बजे के बाद वास्तविक भाड़ा में 3 रू.का इजाफा करने के बाद ही यात्री को टेम्पो पर बैठाते थे। अगर आप 15 रू. नहीं देते हैं। तो टेम्पो पर सफर करने का हक नहीं है। बस उसी 15 रू. को कानूनी अंजाम देने के लिए बेली रोड वाले हड़ताल कर दिए। फिर अगले दिन पटना-दानापुर मुख्य मार्ग वालों ने हड़ताल कर दिए। इसके बाद तो चालकों की चांदी हो गयी है। 

सरकारी अधिकारियों के द्वारा अवैध वसूली करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी गयी। तो आज भी किराया बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर टेम्पो नहीं चलाने का ऐलान कर दिए। 
अब जरूरत है कि सरकारी अधिकारी बीच का मार्ग अपनाकर यात्रियों को लुट से बचाएं। खासकर कुर्जी मोड़ से मखदुमपुर तक 6 रू. भाड़ा लेने वालों पर अवश्य ही कार्रवाई हो।



आलोक कुमार
बिहार 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 79216

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>