Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (23 जुलाई)

$
0
0
इनरव्हील क्लब ने हांसिल किए चार पुरस्कार

neemuch news
नीमच 23 जुलाई। इनरव्हील क्लब नीमच के सत्र 2013-14 की कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल में क्लब की विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों के सफल आयोजन के उल्लेखनीय योगदान के लिए चार अलग अलग विभिन्न पुरस्कारों की ट्राफियां हांसिल की, जो गत दिनों इनरीव्हील क्लब मण्डल रतलाम में आयोजित अक्षय असेम्बली के सम्मान समारोह में पर्यावरण पुरस्कार 2013-14 बेस्ट सचिव 3040, पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान सहयोग 2013-14, इनरव्हील प्रचार प्रसार 2013-14 का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी अध्यक्ष श्रीमती अलका खंडेलवाल, सचिव मधु धनोतिया ने की।

संगीता जोषी इनरव्हील मण्डल एडिटर नियुक्त

नीमच 23 जुलाई (केबीसी न्यूज)। अन्तर्राष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब मण्डल 304 की गत दिनों रतलाम में आयोजित अक्षय असेम्बली समारोह में इनरव्हील की पूर्व सचिव श्रीमती संगीता जोषी द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक पुरस्कारों के कीर्तिमान स्थापित करने के उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए इनरव्हील मण्डल 304 की डिस्ट्रिक एडिटर मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती अलका खण्डेलवाल, सचिव मधु धनोतिया ने दी।

चेहरे खिले, बुवाई पर जोर

नीमच 23 जुलाई। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं। पिछले तीन दिन से हो रही बारिष के बाद अब तक लक्ष्य के मुकाबले 16.64 फीसदी बुवाई हो चुकी है। जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही अब ग्रामीण अंचल में चैपालें सूनी हो गई हैं। किसान परिवार सहित खेतों की ओर कूच कर गए हैं। हालांकि पिछले तीन-चार दिन में हुई बारिष के चलते जीरन, मनासा, जावद क्षेत्र के कई खेतों में पानी भरा हुआ है, ऐसे में किसान बुवाई नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन जिले के षेष इलाकों में काष्तकारों ने बुवाई षुरू कर दी है। जिले में अब तक 54 हजार 241 हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है, यह लक्ष्य के मुकाबले 16.64 फीसदी है।
इस बार कृषि विभाग की ओर से 3.26 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें मक्का का 1.75 लाख हैक्टेयर व सोयाबीन की 70 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई करने का लक्ष्य षामिल है। लक्ष्य के मुकाबले जिले में अब तक 235 हैक्टेयर में ज्वार, 20 हजार 200 हैक्टेयर क्षेत्र में मक्का, 82 हैक्टेयर में मूंग, 192 हैक्टेयर क्षेत्र में उडद, 23 हैक्टेयर क्षेत्र में अरहर, 150 हैक्टेयर में तिल, 3 हजार 531 हैक्टेयर क्षेत्र में मूंगफली, 19 हजार 500 हैक्टेयर में सोयाबीन, 88 हैक्टेयर में गन्ना, 8 हजार हैक्टेयर में कपास, 1 हजार 825 हैक्टेयर क्षेत्र में चारा और 665 हैक्टेयर क्षेत्र में अन्य फसलों की बुवाई की जा चुकी है। बुवाई को लेकर किसानों ने तैयारी कर ली है। कृषि निदेषालय की ओर ेस जिलों में हो रही बुवाई को लेकर प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जा रही है।

दूकानों पर भीड - बारिष होने के साथ ही अब जिले भर में किसानों की भीड खाद बीज की दूकानों पर दिखने लगी है। हालांकि अधिकांष किसान खाद बीज की तैयारी मानसून की दस्तक से पहले ही कर चुके हैं। किसानों को खाद बीज गुणवत्तादायक मिले, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी खाद बीज की दूकानों पर निरीक्षण की तैयारी कर ली है। विभाग के अधिकारियों ने भी खाद बीज की दूकानों पर निरीक्षण की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से निरीक्षण का यह काम मानसून से पहले ही षुरू कर दिया गया।

कृषि पर्यवेक्षकों को दिए निर्देष -सहायक कृषि निदेषक ने बताया कि किसानों को बुवाई के सम्बंध में सलाह देने के लिये क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देष दे दिए गए हैं, किसान बुवाई सम्बंधी कोई भी समस्या होने पर अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर सकेंगे।

स्वास्थ्य प्रषिक्षण षिविर जारी

नीमच 23 जुलाई। षुद्ध एवं सही आहार ग्रहण, व्यायाम, ध्यान और नृत्य के माध्यम से लोग को स्वस्थ्य रहने का प्रषिक्षण देने वाले परम आलय पप्पू भैया इन्दौर षिविर में प्रषिक्षित मित्र समूह द्वारा नगर के गोमाबाई मार्ग स्थित रोटरी सामुदायिक भवन पर जारी है। स्वास्थ्य षिविर का प्रषिक्षण परम आलय पप्पू भैया द्वारा प्रषिक्षित मित्र समूह के दिनेष लढा, दीपक भंडारी, राजू तिवारी, राजेष सैनी, संजय लोढा, दीपेष रांका आदि के दिषा निर्देषन में षिविर आयोजित किया जा रहा है। षिविर ह्नवटवगर्् प्रातः 7 से 9 बजे तक आयोजित होगा। षिविर में नगर के सैंकडों लोग व्यायाम कर विभिन्न रोगों से स्वस्थ्य होने का प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।   

राष्ट्रीय चन्द्रषेखर आजाद ग्रुप ने मनाई आजाद जयंती

नीमच। राष्ट्रीय चन्द्रषेखर आजाद ग्रुप द्वारा जिला कार्यालय गणेष मंदिर के पास प्रायवेट बस स्टेण्ड पर प्रातः 9 बजे चन्द्रषेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर आजाद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एनडीएस उपाध्याय, विनोद ग्वाला, सुनील तिवारी, जगदीष पाटीदार, विष्णु ग्वाला, कारूलाल सेन सहित बडी संख्या में राष्ट्रभक्त मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पं.जयप्रकाष पुरोहित ने तथा आभार एनडीएस उपाध्याय ने माना। 

सत्संग बिना धर्मग्रंथों का ज्ञान नहीं - साध्वी अनुभवदृष्टा

नीमच 23 जुलाई (केबीसी न्यूज)। धर्मग्रंथों को नियमित पढकर मानव अपने जीवन में षांति को अर्जित कर सकता है। मनुष्य गं्रथों में उल्लेखित आदर्ष सिद्धान्तों को अपने जीवन में आत्मसात करे तभी जीवन का कल्याण हो सकता है। धर्मषास्त्रों का नियमित अध्ययन करने वाला कर्मबंधनों से मुक्त होता है और मोक्ष मार्ग की ओर बढ जाता है। उक्त उदगार श्री जैन ष्वेताम्बर महावीर जिनालय चातुर्मास समिति विकास नगर के तत्वावधान में आराधना भवन में प्रवाहित चातुर्मास अमृत ज्ञानगंगा में साध्वी अनुभवदृष्टा श्रीजी म.सा. ने व्यक्त किए। साध्वी श्रीजी म.सा. ने कहा कि समय गतिमान है, वह रूकता नहीं है। काल चक्र के बहाव को भगवान भी नहीं रोक पाये हैं। रामायण का उदाहरण यह है कि राजा दषरथ राम के राज्याभिषेक की तैयारी कर रहे थे कि कैकयी ने अपने दो वरदान जो बाकी थे, मांगे। समय परिवर्तनषील है। समय को सामने रखकर हम एक एक कार्य के लक्ष्य को पूरा करे। भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 साल का वनवास मांगा था जो आज भी प्रासंगिक है। राम के वनवास ने संसार को मयौदा की आदर्ष प्रेरणा प्रस्तुत की थी। समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता है। यह दीर्घ सत्य है। सत्संग में जाये बिना धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान नहीं मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति को सुबह षाम धार्मिक ग्रंथों के नित्य प्रतिदिन एक पाठ या एक पृष्ठ का वाचन करना चाहिए। धर्मषास्त्रों के पढे बिना धर्म का ज्ञान भी नहीं मिलता है। संकट के समय मित्र भी बदल जाते हैं। दुःख के समय संसार के रिष्ते को नहीं परमात्मा इष्ट को याद करना चाहिए। जन्म देने वाली माता और जन्मभूमि स्वर्ग से बडी होती है। राम जब वनवास गए अपनी मातृभूमि की मिट्टी साथ ले गए थे, जहां भी जाते पहले उसको नमन करते फिर वहां विश्राम करते थे। साध्वीश्रीजी रत्नलेखा श्रीजी म.सा. ने कहा कि कर्म हंसावे कर्म रूलाये ये तो कर्म बडो बलवान वारी जाउं कर्मा के...... भजन प्रस्तुत किए।चातुर्मास अमृत प्रवचन श्रृंखला में साध्वी अनुभवदृष्टा ने षंखेष्वर तीर्थ, वर्धमान, संघ, वस्तुपाल, गुरू षिष्य संवाद, ओलीजी, पंचासर ग्राम, सम्मेदषिखरजी तीर्थ रक्षा, अर्हम, कर्म की विचित्र गति, सौइन्द्र धर्म, इन्द्राणी आदि धार्मिक प्रसंगों का वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया।

सरस्वती पूजन रविवार को, नमस्कार मंत्र की आराधना 30 को

नीमच 23 जुलाई। महावीर जिनालय विकास नगर में साध्वी रत्नलेखाजी की पावन निश्रा में 30 जुलाई से प्रतिदिन 20 बार नमस्कार मंत्र का नियमित प्रतिदिन माला जाप, स्वस्ति वचन, देवबंधन, तप, उपवास तले प्रवचन आयोजित होंगे।

जैन बनने पर किया बहुमान

नीमच 23 जुलाई। साध्वी रत्नलेखा, अनुभवदृष्टा, कल्पदर्षिता श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में भुवनेष्वर, उडीसा स्थित वी.एन.आई. इनवेस्टमेन्ट ग्रुप रियल स्टेट कम्पनी के देवदत्त राय, दिव्यसिंह महापात्रा, दयानिधि महंत, अनिल महंतो का अजैन से जैन बनने पर ष्वेताम्बर भीड भंजन पाष्र्वनाथ मंदिर ट्रस्ट महावीर जिनालय चातुर्मास समिति पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ तपस्वी भाईयों द्वारा कुमकुम तिलक लगा षाॅल श्रीफल व नमोकार मंत्र का चित्र प्रदान कर बहुमान किया गया।

चन्द्रषेखर आजाद की जन्म जयंती पर भाजयुमो ने लगाया स्वास्थ्य षिविर

नीमच (केबीसी न्यूज)। भाजयुमो नगर मण्डल नीमच द्वारा प्रदेषाध्यक्ष अमरदीप मौर्य के निर्देषानुसार नगर मण्डल नीमच के वार्ड क्र. 17 स्कीम नं.9 एकता काॅलोनी (झुग्गी झोंपडी) परिसर में भाजयुमो नगर मण्डल नीमच के तत्वावधान में विषाल स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ.आषीष जोषी द्वारा 723 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सा परामर्ष व निःषुल्क दवाईयां प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विष्वदेव (बबलू) षर्मा, चन्द्रप्रकाष मोमू लालवानी, विकास नामदेव, क्षेत्रीय पार्षद मुरली कुंगर, मुकेष सिसोदिया, नगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक कोठारी, जीतू तलरेजा, रामगोपाल पाराषर, विनोद ग्वाला, गौरव यादव, रवि माहेष्वरी, महेन्द्र लोधा, अजय वलेचा, महेन्द्र छपरी, आनंद लोधा, वार्ड अध्यक्ष गब्बूलालजी, प्रभुलाल सोलंकी, मोहन सुमेरिया, अर्पित लोढा, संजय चण्डालिया, हितेष राठौर, सुनील चैहान, गजेन्द्र यादव, सुनील तिवारी सहित समस्त पदाधिकारी एवं वार्डों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजयुमो मण्डल मीडिया प्रमुख सुनील तिवारी ने दी।

जायसवाल समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 को 

नीमच। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आवष्यक बैठक 3 अगस्त रविवार को जायसवाल समाज जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एस.एम.एस.टौंक रोड, जयपुर पर प्रातः 9 बजे आयोजित की जावेगी। महासभा की कार्यकारिणी की बैठक प्रातः 9 से दोप. 1 बजे तक, युवा एवं महिला सभा की बैठक दोप. 3 से 5, स्थानीय प्रोग्राम सायं 6 से 10 बजे तक आयोजित होंगे। इस र्राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान, परिचय पुस्तिका का विमोचन, गीत संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी आयोजित किया जाएगा। अ.भा.जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक बालेष्वरदयाल जायसवाल, महासचिव पूरणचंद जारीवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जायसवाल समाज राष्ट्रीय सचिव पत्रकार अर्जुनसिंह जायसवाल ने बताया कि बैठक में समाज विकास एवं राजनैतिक-समाजिक आरक्षण के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्ष किया जावेगा। नीमच जिले से राष्ट्रीय पदाधिकारी 2 अगस्त की रात्रि को रेल द्वारा जयपुर के लिए कूच करेंगे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>